चिराग पासवान, कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
चिराग के बॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2011 में फिल्म 'मिलें ना मिलें हम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। राज्यसभा सांसद रामविलास पासवान के बेटे होने के नाते बॉलीवुड में उनकी एंट्री काफी चर्चा में आई थी। उनके गुड लुक्स के कारण भी उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी। इस फिल्म में कंगना रणौत, सागरिका घाटगे ने भी अहम भूमिका निभाई थी। अनुज सक्सेना के निर्देशन में बनी ये फिल्म पूरी तरह से चिराग पासवान पर ही आधारित थी। हालांकि ये फिल्म पर्दे पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। इस फिल्म में चिराग कंगना संग रोमांस करते नजर आए थे। आज जहां कंगना आज बड़ी स्टार बन चुकी हैं तो वहीं चिराग बॉलीवुड छोड़ सियासी पारी खेल रहे हैं। बता दें कि फिल्मों में खास करियर ना देखते हुए चिराग पासवान ने अपने पिता रामविलास पासवान की तरह राजनीति की ओर रुख करने का फैसला किया था। उन्होंने साल 2014 में राजनीति में कदम रखा।