फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Geet: रानू मंडल ने गाया छठ गीत? मिनटों में हुआ वायरल, लोगों ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट

Mon, 08 Nov 2021 10:17 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Chhath Geet - फोटो : सोशल मीडिया
देशभर में छठ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह पर्व बिहार, झारखंड समेत कुछ राज्यों में बेहद अहम माना जाता है. इस पूजा में सूर्य को अर्ध्य दिया जाता है और छठी माता की पूजा की जाती है। हर साल छठ पूजा के मौके पर भोजपुरी के मशहूर सिंगर्स अपने  नए-नए गाने रिलीज करते हैं।। पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह, शारदा सिन्हा तो छठ गीत गाते ही हैं लेकिन अब रानू मंडन ने भी छठी मैया का गीत गाया है।

विज्ञापन

2 of 4
ranu mondal - फोटो : social media
रानू मंडल के नाम से प्रसारित यह गीत यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि ये गीत रानू मंडल ने नहीं गाया है लेकिन सोशल मीडिया पर उनके नाम से ही प्रसारित किया जा रहा है। इस गाने को अब तक 9 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने में रानू मंडल सूर्य को अर्ध्य देती हुई दिख रही हैं।

विज्ञापन

3 of 4
रानू मंडल - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि कमेंट में कई यूजर्स ने कहा भी है कि यह रानू मंडल की आवाज नहीं है। एक यूजर ने लिखा- बस लाइक और कमेंट के लिए रानू मंडल का नाम लिख देना ठीक नहीं है। इस वीडियो पर लोग रानू मंडल को ट्रोल करने में लगे हुए हैं। कई लोग रानू मंडल को कह रहे हैं कि अब वो दोबारा वापसी नहीं कर सकते। एक यूजर ने लिखा, 'सारा मूड खराब कर दिया'।
विज्ञापन

4 of 4
जय छठी मईया-सोनू निगम और पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो को Mridang Music World नामक एक यूट्यूबर ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। जिसके बाद से ही ये वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है। हाल ही में सोनू निगम ने भी पवन सिंह के साथ मिलकर छठ का गीत गाया है। इस गाने में पवन सिंह और सोनू निगम के साथ हर्षिका पूनाचा (Harshika Poonacha)  भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें