कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा की जाती है. यह त्योहार नहाए खाय के साथ शुरू होता है, चार दिनों तक चलता है। देश विदेश में छठ महापर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के इलाकों में छठ के व्रत का काफी महत्व माना जाता है।
छठ पर्व (Chhath Puja 2021) के मौके पर शारदा सिन्हा का गीत खूब सुना जाता है। बिहार की रहने वालीं प्रसिद्ध लोक गायिका पद्मश्री शारदा सिन्हा को छठ गीतों का पर्याय माना जाता है। उनके गाने काफी पसंद किए जाते हैं। तो चलिए हम आपको सुनाते हैं शारदा सिन्हा की आवाज में छठी मैया के ये पांच गीत...