वाणी कपूर आज अपना 33वां जन्मदिन बना रही हैं। सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहने वाली बैलबॉटम की अभिनेत्री वाणी कपूर अपने आने वाले बड़े प्रोजेक्ट्स में काफी बिजी हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में शमशेरा है, जिसमें वो रनबीर कपूर के साथ दिखाई देंगी। जबकि चंडीगढ़ करे आशिकी में आयुष्मान खुराना उनके साथ होंगे। साल 2013 में फिल्म शुद्ध देसी रोमांस से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस वाणी कपूर किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली वाणी ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह बॉलीवुड के तमाम बड़े अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी हैं। चाहे रणवीर सिंह के साथ 'बेफिक्रे' हो या फिर ऋतिक रोशन के साथ 'वॉर', वाणी ने अपनी एक्टिंग से सभी को खुश किया है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि वाणी का पहले कभी बॉलीवुड से कोई नाता नहीं रहा है। वह फिल्मों में आने से पहले होटल में काम किया करती थीं। जानिए कैसे वाणी ने दिल्ली से लेकर बी-टाउन तक का शानदार सफर किया और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया।