फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: 13 साल की उम्र में श्रीदेवी बन गई थीं 'मां', मिली थी रजनीकांत से भी ज्यादा फीस

Mon, 23 Aug 2021 12:13 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में 'चांदनी' के नाम से मशहूर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। हो भी क्यों न, उनकी शानदार एक्टिंग से फिल्म इंडस्ट्री को एक नई पहचान मिली थी। बॉलीवुड में उन्होंने 1975 में आई हिट फिल्म 'जूली' से बाल कलाकार के रूप में करियर की शुरुआत की थी। श्रीदेवी ने हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम किया था। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि श्रीदेवी ने महज 4 साल की उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने बिना किसी ब्रेक के एक बाल कलाकार से लेकर अपने आखिरी वक्त तक अपनी एक्टिंग को जारी रखा। इतना ही नहीं एक दौर ऐसा था जब श्रीदेवी अभिनेताओं से ज्यादा फीस चार्ज करने लगी थीं। आज जानिए श्रीदेवी की जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा, जब श्रीदेवी महज 13 साल की उम्र में ही मां बन गई थीं। 
विज्ञापन

2 of 5
श्रीदेवी-रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
बात साल 1960 में बालचंदर के निर्देशन में बनी फिल्म 'मंदरू मुदिचू' की है। जब श्रीदेवी ने कम उम्र की होने के बावजूद भी वयस्क महिला का किरदार निभाया था। उस वक्त श्रीदेवी महज 13 साल की थीं और फिल्म में एक विवाहित महिला जिसका नाम श्री अम्मा यंगर अय्यप्पन की भूमिका निभाई थी। ये फिल्म करने के दौरान रजनीकांत की उम्र 25 साल थी और श्रीदेवी 13 साल की थीं।
 
विज्ञापन

3 of 5
रजनीकांत और श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में श्रीदेवी ने मात्र 13 साल की उम्र में रजनीकांत की सौतेली मां का किरदार निभाया। जिसमें रजनीकांत से बदला लेने के लिए श्रीदेवी उनके पिता से शादी करती हैं और रजनीकांत को तब तक मानसिक रूप से प्रताड़ित करती हैं जब तक कि वह अपनी सौतेली मां से मांफी नहीं मांग लेते।

4 of 5
रजनीकांत, श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म के लिए श्रीदेवी ने रजनीकांत से ज्यादा फीस चार्ज की थी। श्रीदेवी को फिल्म के लिए 5000 रुपये जबकि रजनीकांत को 2000 रुपये मिले थे। ये फीस उस समय के लिहाज से काफी ज्यादा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीदेवी
इस फिल्म के बाद श्रीदेवी और रजनीकांत के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी और उन्होंने लगभग 20 से ज्यादा फिल्मों में साथ का किया था। कहा जाता है कि फिल्म राणा की शूटिंग के दौरान रजनीकांत की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी तो श्रीदेवी ने उनके लिए व्रत भी रखे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें