वामिका गब्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री वामिका गब्बी ने भारत और कनाडा के बीच बढ़ते तनाव को लेकर कहा, 'मैं एक कलाकार हूं, हम जितना भी काम करते हैं कहीं न कहीं बात एक ही बात पर आकर ठहर जाती है, और वह है प्यार। चाहे महिला-पुरुष की कहानी हो, मां-बाप की कहानी हो, सास-बहू की कहानी हो, सब में एक ही बात होती है और वह है प्यार। भारत और कनाडा के बीच जो भी हो रहा है। यह सब बहुत ही राजनीतिक बाते हैं। और, मैं राजनीति में विश्वास ही नहीं करती।'