वहीदा रहमान
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीदा रहमान इंडस्ट्री की प्रतिष्ठित कलाकारों में शुमार रही हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साउथ सिनेमा की फिल्म 'रोजुलू मराई' से की। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की कई चर्चित फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से प्रशंसकों पर छाप छोड़ी। वहीदा रहमान को 'गाइड', 'प्यासा', 'कागज के फूल' और 'चौदहवीं का चांद' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।