फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: चंदू चैंपियन की शूटिंग के बीच आशीर्वाद लेने दगडूशेठ हलवाई मंदिर पहुंचे कार्तिक, तस्वीरें वायरल

Thu, 26 Oct 2023 07:03 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म चंदू चैंपियन को लेकर लगातार चर्चा में बने हैं। वर्तमान समय में वह जोर शोर से फिल्म की शूटिंगं कर रहे हैं। इस बीच गुरुवार  (26 अक्टूबर) को अभिनेता फिल्मी दुनिया से  दूर भगवान की शरण में नजर आए। दरअसल, वह आशीर्वाद लेने के लिए पुणे के दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर पहुंचे थे। मंदिर से एक्टर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। 
Tejas: 'तेजस' की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं कंगना रणौत, रामलला के दरबार में की पूजा-अर्चना
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर वायरल हुई इनसाइड तस्वीरों में कार्तिक गुलाबी शर्ट में नजर आ रहे हैं। उन्हें भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करते हुए देखा जा सकता है। इन फोटोज और वीडियो को अभिनेता के कई फैन पेजों से भी शेयर किया गया है।  
विज्ञापन

3 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कार्तिक आर्यन भगवान गणेश के भक्त हैं। वह अपनी सभी फिल्मों की रिलीज से पहले आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर जाते हैं। इस साल उन्होंने गणेश चतुर्थी के मौके पर लालबाग के राजा के दर्शन करने भी पहुंचे थे। एक्टर हर साल बप्पा को घर भी लाते हैं।

4 of 5
चंदू चैंपियन - फोटो : सोशल मीडिया
वह इस समय कबीर खान की चंदू चैंपियन की शूटिंग कर रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में कार्तिक ने खुलासा किया था कि उन्होंने आठ मिनट लंबे सिंगल-शॉट वॉर सीक्वेंस की शूटिंग की है। साथ ही, उन्होंने युद्ध के मैदान में बंदूक थामे हुए अपनी एक तस्वीर भी साझा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'चंदू चैंपियन' - फोटो : सोशल मीडिया
यह पहला मौका है जब कार्तिक और कबीर किसी फिल्म के लिए एक साथ आए हैं। फिल्म को अगले साल 14 जून को रिलीज करने की तैयारी चल रही है। अभिनेता के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो उनकी झोली में 'कैप्टन इंडिया', 'भूल भुलैया 3', आशिकी 3 और चंदू मोंडेती की साइंस-फिक्शन थ्रिलर भी है। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म सत्यप्रेम की कथा थी, जिसमें वह कियारा आडवाणी के साथ नजर आए थे। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। 
Anurag Kashyap: द बकिंघम मर्डर्स में करीना की एक्टिंग के फैन हुए अनुराग कश्यप, बताया-बेबो की बेस्ट परफॉर्मेंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें