बॉलीवुड के सितारे फिल्मों में अपने किरदार के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। कई बार तो वह दर्शकों को अपनी ओर खींचने के लिए पूरी जान लगा देते हैं। हालांकि सितारों की काफी मेहनत के बाद कई बार फिल्म नहीं चल पाती है, लेकिन उनका रोल फैंस को बहुत पसंद आता है। हिंदी सिनेमा में ऐसे कई सितारे हैं, जो कि इस तरह का काम कर चुके हैं। तो चलिए आज आपको उन सितारों और उनके किरदारों के बारे में बताते हैं।