फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटापा रोकने के ये हैं पांच रामबाण तरीके, सेलेब्रिटी कोच नेहा रंगलानी से समझिए चुटकियों में सारा खेल

Sat, 05 Sep 2020 02:04 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 7
नेहा रंगलानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जब से कोरोना संक्रमण काल शुरू हुआ है, लोगों का लगातार घर में रहना हो रहा है। बाहर की दुनिया से उनका संपर्क कम हो रहा है। इस सबके चलते सिर्फ साधारण लोगों में ही नहीं बल्कि मनोरंजन, खेल, कारोबार और दूसरी गतिविधियों से जुड़े लोगों को भी स्वास्थ्य समस्याएं देखने को मिल रही हैं। इन समस्याओं के समाधान जानने की कोशिश हमने की सेलिब्रिटी हेल्थ कोच नेहा रंगलानी से।
विज्ञापन

2 of 7
नेहा रंगलानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लॉकडाउन के चलते कई लोगों का मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है और शारीरिक रूप से भी कई चुनौतियाँ सामने आ रही हैं। इस पर आपकी क्या राय है?

हम हमेशा से सोचते आए हैं कि वजन बढ़ना भोजन से सम्बंधित समस्या है, लेकिन वास्तव में ऐसे कई कारक हैं, जो चर्बी को बढ़ाने या घटाने की प्रक्रिया में भूमिका निभाते हैं, जैसे अनुवांशिकी, जीवविज्ञान, तनाव, मनोविज्ञान। और अभी की स्थिति में स्वास्थ्य से जुड़ी कई चुनौतियां हैं। सही रूटीन नहीं है, सोने का समय तय नहीं है, हम हेल्दी फूड नहीं ले रहे हैं और कई अन्य चुनौतियाँ भी हैं। इसलिये, यही कारण हैं कि हमारा वजन बढ़ रहा है।
विज्ञापन

3 of 7
मोटापा रोकने के तरीके - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक न्यूट्रिशनिस्ट होने के नाते आप ऐसे व्यक्ति को क्या सलाह देंगी, जो वजन कम करने की कोशिश में जुटा है?

सबसे पहली सलाह है तनाव का ध्यान रखना। तनाव मुक्त रहना बहुत महत्वपूर्ण है। सोनी बीबीसी अर्थ ने भी लोगों को प्रशिक्षित करने के लिए एक शो शुरू किया है, व्हाई डू आई पुट वेट। इसमें भी स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले विभिन्न कारकों के बारे में बताया गया है। आपका नजरया, भावनाएं, मानसिक स्थिति, मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य, इन सभी का वजन कम करने की प्रक्रिया में महत्व होता है। पहले तो एक रूटीन तय करना चाहिए और बेतरतीब खाने से बचना चाहिए। चूंकि हमारे पास बहुत समय है, इसलिये हम खाली समय में बहुत सारा जंक फूड लेते हैं, जो स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। सोच-समझकर खाना जरूरी है।

4 of 7
मोटापा रोकने के तरीके - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कहा जाता है कि वजन कम करने की प्रक्रिया में 30 प्रतिशत योगदान कसरत का और 70 प्रतिशत डाइट का होता है। यह भ्रांति है या सच्चाई?

यह सच है; ऐक्टिविटी और किसी भी तरह की एक्सरसाइज बहुत महत्वपूर्ण है। लेकिन आजकल कसरत का चलन कम है। अब हमारी लाइफस्टाइल काफी सुस्त हो गई है, ज्यादातर हम लैपटॉप पर काम करते हैं जिससे शरीर का मूवमेन्ट कम होता है और ऐसी लाइफस्टाइल में कसरत करते रहना जरूरी है।
विज्ञापन

5 of 7
मोटापा - फोटो : file photo
बाजार में उपलब्ध पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड पर आपकी क्या राय है, जो हेल्दी होने का दावा करते हैं?

एडवरटाइजिंग और मार्केटिंग के जरिये फूड इंडस्ट्री हमें अपने उत्पादों पर लुभाने की कोशिश करती है और दावा करती है कि वे हेल्दी हैं। हालांकिपैकेज्ड फूड्स की तुलना में घर के बने और प्राकृतिक फूड्स ज्यादा स्थायी, सस्ते और पोषक होते हैं। स्वास्थ्य के नाम पर बाजार में जो भी प्रोसेस्ड फूड बेचे जाते हैं, वे चर्बी बढ़ाते हैं, क्योंकि उनमें प्रिजर्वेटिव्स होते हैं। इसलिये, यकीन मानिए कि वजन कम करने की प्रक्रिया में घर का बना खाना सर्वश्रेष्ठ होता है।
विज्ञापन

6 of 7
मोटापा - फोटो : file photo
शरीर के लिये एक्सरसाइज करना कितना महत्वपूर्ण है?

हमारी पीढ़ी अपने पूर्वजों की तरह सक्रिय नहीं है। पहले घर में नौकर नहीं होते थे, बिल्डिंग में लिफ्ट नहीं होती थी, लोग लंबी दूरी पैदल तय करते थे। हमारे पूर्वजों ने बहुत सक्रिय जीवन जिया। हमारी लाइफस्टाइल पूरी तरह अलग है, हमें एक बटन दबाने से सब कुछ मिल जाता है। इस कारण से हम बहुत कम चलने-फिरने लगे हैं। और इसलिये कसरत बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि अगर हम एक्सरसाइज नहीं करेंगे, तो हमारी मांसपेशियाँ ढीली हो जाएंगी और इसलिये मांसपेशियों को मूवमेन्ट देना बहुत महत्वपूर्ण है। और चूंकि हम हमेशा एक ही पोजीशन में बैठे रहते हैं, हमारी कमर और पेट की मांसपेशियाँ कमजोर हो जाती हैं। व्यक्तिगत तौर पर मुझे योग अच्छा लगता है, योग करने से मजबूती मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नेहा रंगलानी - फोटो : instagram: neharanglani_
स्वस्थ जीवनशैली के लिये किन सबसे महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिये?

पहली और अत्यंत महत्वपूर्ण बात है सही भोजन करना। स्वास्थ्यकर पेय लेना। दूसरी चीज है पूरी नींद लेना। क्योंकि नींद ही आपके  मूड और मानसिक स्वास्थ्य को तय करती है। इसके बाद, तनाव से बचें। अपने तनाव को लेकर जागरूक होना उतना ही महत्वपूर्ण है। और अंत में, खुद से प्यार करें। अपनी तुलना कभी किसी दूसरे से न करें। और हमें अपने शरीर के बारे में नकारात्मक बात नहीं करनी चाहिये। हमारा शरीर हमारा घर है और यह एक पावर स्टोर भी है। खुद से प्यार करना और स्वयं को स्वीकार करना बहुत महत्वपूर्ण है।

पढ़ें: Ritika Anand Exclusive: 500 ऑडीशन्स में फेल होकर ये हीरोइन खुद बन गई प्रोड्यूसर, जानिए पूरी गाथा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें