फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्त से पहले ही 'मार' दिए गए बॉलीवुड के ये सेलेब्स, मुमताज की मौत की अफवाह तो साल में तीन बार फैली

Tue, 09 Feb 2021 02:28 AM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इन सेलेब्स के बारे में उड़ी उफवाह - फोटो : अमर उजाला
खबरों और सुर्खियों में बने रहना तो फिल्मी सितारों के लिए आम बात है। उनके लुक्स से लेकर पर्सनल लाइफ तक, सबकुछ चर्चा का विषय होती हैं। ऐसे में उनके बारे में कई तरह की अफवाहें भी उड़ जाती हैं। छोटी-मोटी अफवाह हो तो उसे नजरअंदाज किया जा सकता है, लेकिन बात अगर सेलेब्स की मौत की हो तो यह बड़ी खबर होती है। आइए आज बात करते हैं ऐसी ही कुछ अफवाहों की जिसमें सही सलामत सेलेब्स को लोगों ने 'मार डाला'-
 
विज्ञापन

2 of 6
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media
साल 2017 में शाहरुख खान के बारे में भी ऐसी ही अफवाह उड़ी थी। एक विदेशी न्यूज चैनल ने दावा किया था कि प्लेन क्रैश में एक बॉलीवुड अभिनेता की मौत हो गई है। लोगों ने इसे शाहरुख खान से जोड़कर देख लिया और बाद में एक्टर को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी थी।
 
विज्ञापन

3 of 6
Mahesh Bhatt
निर्देशक महेश भट्ट भी इसका शिकार हो गए हैं। 2019 में अचानक यह अफवाह उड़ गई थी कि महेश भट्ट दिल का दौरा पड़ने के कारण दुनिया को अलविदा कह गए। इसके बाद बेटी पूजा भट्ट ने उनकी तस्वीर साझा करते हुए प्रमाण दिया था कि उनके पिता जिंदा हैं।

4 of 6
अनुराग कश्यप - फोटो : Social Media
अनुराग कश्यप भी इससे अछूते नहीं हैं। बीते साल एक्टर कमाल खां ने अनुराग के निधन से संबंधित बातें सोशल मीडिया पर लिख डालीं। इसके बाद कश्यप ने उनके उत्तर में लिखा कि कल यमराज के दर्शन हुए...आज वो खुद मुझे घर वापस छोड़कर गए। बोले कि तुम्हें अभी और फिल्में बनानी हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
मुमताज - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल ही मुमताज को लेकर भी कुछ इसी तरह की अफवाह उड़ी थी। एक साल में यह तीसरी बार था जब मुमताज के बारे में ऐसी बातें सामने आई थीं। अंत में उन्हें खुद लंदन से वीडियो बनाकर शेयर करना पड़ा था। उन्होंने वीडियो में कहा था कि मैं अफने फैंस से बहुत प्यार करती हूं। देखिए, मैं मरी नहीं हूं और जैसा लोग बोलते हैं उतनी बुड्ढी भी नहीं हूं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ताजा मामला तो अभिनेता मोहन कपूर से संबंधित है। मारवेल स्टूडियोज की आगामी सुपरहीरो सिरीज के लिए शूट कर रहे मोहन की मौत की खबर से फैंस बहुत दुखी हो गए थे। लेकिन बाद में उन्होंने ट्वीट करके लोगों को जानकारी दी कि वो पूरी तरह सलामत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें