फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Call Me Bae 2: बे बन फिर धमाल मचाएंगी अनन्या पांडे, प्राइम वीडियो ने किया 'कॉल मी बे सीजन 2' का आधिकारिक एलान

Wed, 18 Sep 2024 06:37 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'कॉल मी बे' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में रिलीज हुई अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'कॉल मी बे' को समीक्षकों और दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। अनन्या पांडे की मुख्य भूमिका वाले इस शो ने 6 सितंबर को रिलीज होने के बाद से काफी लोकप्रियता हासिल की। वहीं, अब निर्माताओं ने इसके दूसरे सीजन की पुष्टि कर दी है, जिसने शो के प्रशंसकों के उत्साह को बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
'कॉल मी बे' - फोटो : सोशल मीडिया
बुधवार को प्राइम वीडियो ने एक्स पर शो के दूसरे सीजन की आधिकारिक घोषणा की। हैंडल ने एक वीडियो असेंबल पोस्ट किया जिसमें अनन्या पांडे और सीजन एक के अन्य कलाकार वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त और लिसा मिश्रा शामिल हैं, जो दर्शाता है कि वे अपनी भूमिकाओं को दोहराएंगे। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'बेला एक नए सीजन के साथ हमें फिर से लुभाने आ रही है।'
विज्ञापन

3 of 5
'कॉल मी बे' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वीडियो घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'इंतजार नहीं कर सकता।' एक अन्य ने टिप्पणी की, 'बे की दोगुनी खुराक।' एक तीसरे प्रशंसक ने लिखा, 'मेरा पसंदीदा शो वापस आने वाला है।' एक टिप्पणी में यह भी लिखा था, 'इसके लिए काफी बे-करार।' सीरीज में अनन्या पांडे ने बेला उर्फ बे चौधरी का किरदार निभाया है। कहानी उन्हीं के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक आलीशान जिंदगी जीती थी और अब मुंबई में अपने नए जीवन के साथ तालमेल बिठाने के लिए संघर्ष कर रही है।

Fawad Khan: फवाद और माहिरा खान की 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' को मिली रिलीज डेट, सिनेमाघरों में इस दिन देखें फिल्म

4 of 5
'कॉल मी बे' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'कॉल मी बे' का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है। इसमें अपूर्व मेहता, सोमेन मिश्रा और करण जौहर कार्यकारी निर्माता हैं। इस सीरीज की कल्पना इशिता मोइत्रा ने की थी जिन्होंने इसे समीना मोटलेकर और रोहित नायर के साथ मिलकर लिखा है। कॉलिन डी'कुन्हा ने इस सीरीज का निर्देशन किया। 'कॉल मी बे' वर्तमान में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है और इसे इसके मूल हिंदी संस्करण के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी देखा जा सकता है।

Sunita Ahuja: कृष्णा की वजह से कपिल के शो का हिस्सा नहीं बन रहीं गोविंदा की पत्नी, अर्चना की कुर्सी पर है नजर!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'कॉल मी बे' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
काम के मोर्चे पर, 'कॉल मी बे 2' के अलावा अनन्या पांडे के पास कई अन्य प्रोजेक्ट भी हैं। वह समत के साथ फिल्म 'सीटीआरएल' में नजर आएंगी। विक्रमादित्य मोटवाने द्वारा निर्देशित यह फिल्म 4 अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें