फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saif Ali Khan: कभी 'लंगड़ा त्यागी' तो कभी 'उदयभान', जानें कब-कब पर्दे पर विलेन बनकर छाए सैफ अली खान

Wed, 18 Sep 2024 02:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला
सैफ अली खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने कई फिल्मों से खुद को सबसे बेहतरीन अभिनेता के रूप में साबित किया है। हीरो के साथ खलनायकी के रोल से भी उन्होंने लोगों पर अपनी गहरी छाप छोड़ी है। वह जल्द ही फिल्म देवरा में एक बार फिर से नकारात्मक भूमिका में नजर आने वाले हैं। इससे पहले भी वह बड़े पर्दे पर विलेन बनकर दर्शकों पर अपना गहरा प्रभाव छोड़ चुके हैं। आइए उन फिल्मों के बारे में जानते हैं ...
विज्ञापन

2 of 6
आदिपुरुष - फोटो : यूट्यूब
आदिपुरुष- लंकेश
पिछले साल यानी 2023 में रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष भले ही लोगों को पसंद नहीं आई, लेकिन सैफ ने इस फिल्म में बेहतरीन अदाकारी दिखाई थी। फिल्म में उनके किरदार का नाम लंकेश था। इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया था। सैफ के अलावा इसमें प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान, सनी सिंह और देवदत्त नागे भी थे।
विज्ञापन

3 of 6
तान्हाजी - फोटो : यूट्यूब
तान्हाजी- उदयभान सिंह राठौड़
फिल्म तान्हाजी में अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी, लेकिन अपने नकारात्मक रोल से सैफ अली खान पर्दे पर छा गए थे। उदयभान सिंह राठौड़ के किरदार में उन्होंने खूब वाहवाही बटोरी थी। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया था। इसमें काजोल और शरद केलकर ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। 

4 of 6
ओमकारा - फोटो : यूट्यूब
ओमकारा- लंगड़ा त्यागी
ओमकारा में लंगड़ा त्यागी का किरदार निभाकर सैफ ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। देशभर में उनके इस किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा था।  विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, कोंकणा सेन शर्मा, विवेक ओबेरॉय और बिपाशा बसु भी थे। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म सफल रही थी। 
विज्ञापन

5 of 6
एक हसीना थी - फोटो : यूट्यूब
एक हसीना थी- करण सिंह राठौड़
सैफ ने साल 2004 में पहली बार विलेन का किरदार निभाया था। एक हसीना थी में सैफ एक बेरहम प्रेमी की भूमिका में थे। उर्मिला मातोंडकर इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री थीं। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आदित्य श्रीवास्तव और सीमा बिस्वास थीं। फिल्म में सैफ की अदाकारी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुर्बान - फोटो : यूट्यूब
कुर्बान- खालिद
साल 2009 में आई फिल्म कुर्बान में सैफ अली खान ने आतंकी की भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्देशन रेंसिल डिसिल्वा ने किया था। फिल्म में अपने अभिनय से दर्शकों को चौंका दिया था। इस फिल्म में करीना कपूर, ओम पुरी, किरण खेर, विवेक ओबेरॉय और दीया मिर्जा भी नजर आईं थीं।
Zayed Khan: 'मुंबई शहर में शादी को बनाए रखना मुश्किल है', बहन सुजैन और ऋतिक के तलाक पर बोले जायद खान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें