बंटी और बबली 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ के इस गाने ‘टैटू वालिए’ को नेहा कक्कड़ और प्रदीप सिंह स्रान ने गाया है। फिल्म की युवा जोड़ी यानी सिद्धांत और शरवरी के लिए 'टैटू वालिये' गाना बेहद खास है क्योंकि इसी गाने के जरिए उन्हें करियर में पहली बार फिल्म के हीरो, हीरोइन के रूप में पेश किया जा रहा है। सिद्धांत कहते हैं, "टैटू वालिये किसी भी फिल्म में मेरा पहला डांस नंबर है, और इसलिए यह मेरे जीवन का सबसे यादगार गाना है। इस सॉन्ग ने मुझे एक कमर्शियल हिंदी फ़िल्म हीरो के रूप में प्रस्तुत किया है। और, यही बात मेरे दिल को छू गई। इसके लिए मैंने लगातार रिहर्सल किया और इस गाने की हर स्टेप को धमाकेदार बनाने के लिए मैंने कैमरा-रोल होने से पहले घंटों मेहनत की। 'टैटू वालिये' के लिए शरवरी जैसा डांसिंग पार्टनर मिलना मेरी ख़ुशकिस्मती है क्योंकि वह सही मायने में एक परफेक्शनिस्ट हैं, जो हर काम को सही तरीके से पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं।”