फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mouni Roy: आदियोगी दर्शन करने पहुंचीं मौनी रॉय, तस्वीरों में महादेव की भक्ति में लीन दिखीं अभिनेत्री

Sun, 04 Feb 2024 12:04 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मौनी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वे आदियोगी शिव के दर्शन करती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो रही हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
मौनी रॉय - फोटो : social media
छोटे पर्दे से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीर साझा करती रहती हैं। मौनी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वे आदियोगी शिव के दर्शन करती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
मौनी रॉय - फोटो : social media
अभिनेत्री ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीर फैंस के साथ साझा की हैं। इन तस्वीरों में मौनी रॉय कोयंबटूर में आदियोगी शिव प्रतिमा के दर्शन करती नजर आ रही है। इस दौरान अभिनेत्री गुलाबी रंग का सूट पहने बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। 
 

यह भी पढ़ें: Twinkle Khanna: ट्विंकल खन्ना ने समानता का मतलब बताया दोगुना काम, नारीवाद को लेकर कही ये बात
विज्ञापन

3 of 5
मौनी रॉय - फोटो : social media
मौनी पहली तस्वीर में शिवलिंग के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना करती नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में वे शिव भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। अभिनेत्री एक अन्य तस्वीर में ध्यान लगाती दिख रही हैं। एक तस्वीर में मौनी महादेव को जल चढ़ाती नजर आ रही हैं। आदियोगी प्रतिमा के सामने पोज देते हुए मौनी बेहद प्यारी लग रही हैं। मौनी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

4 of 5
मौनी रॉय - फोटो : social media
मौनी ने तस्वीरें साझा कर कैप्शन में लिखा, 'तुम मेरे आदि, तुम ही मेरे अनंत,  शिव शिव।' ईशा फाउंडेशन को लेकर उन्होंने कहा, 'हर बार की तरह एक शानदार अनुभव। मुझे आश्रम जाना बहुत अच्छा लगता है। यह मेरा सुरक्षित स्थान है, जब मैं वहां रहती हूं, तो मुझे जो आनंद मिलता है उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती।'

यह भी पढ़ें: Juhi Chawla: शादी से पहले जूही को रोज लव लेटर भेजते थे जय मेहता, जूही ने बताई अपनी प्रेम-कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौनी रॉय - फोटो : social media
मौनी रॉय ने नागिन बनकर दर्शकों की खूब वाहवाही लुटी। इसके अलावा वे 'देवों के देव महादेव' में नजर आ चुकी हैं। इस सीरियल में मौनी ने पार्वती देवी और सती का रोल निभाया था। मौनी की फिल्मों की बात करें, तो अभिनेत्री ने अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी काम किया है, जिसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन मुख्य भूमिका में नजर आएं। इससे पहले वह 'गोल्ड' और 'मेड इन चाइना' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें