फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ: इन पांच कॉमेडियन के सामने पीछे रह जाते हैं प्रभास जैसे सुपरस्टार्स, बिना इनके अधूरी हैं फिल्में

Wed, 14 Jul 2021 10:36 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
साउथ के कॉमेडी स्टार्स - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्य तौर पर किसी अच्छी फिल्म के लिए लीड एक्टर या एक्ट्रेस को श्रेय दिया जाता है लेकिन अच्छी फिल्म वही होती है, जिसमें हर कलाकार ने अपनी जान फूंकी हो, चाहे उसे कितना छोटा रोल ही क्यों ना मिला हो। एक अच्छे कलाकार को इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि वो रोल कितना बड़ा या छोटा है। साउथ सिनेमा में कई ऐसे कलाकार उभरे हैं, जिन्होंने कभी मुख्य किरदार को रोल तो अदा नहीं किया लेकिन अपने शानदार अभिनय से सबका ध्यान जरूर खींचा। आज हम कुछ ऐसे ही सितारों की बात करेंगे जो अपने दौर की लगभग हर फिल्म में देखे गए हैं। 

ब्रह्मानंदम
ऐसा कहें तो गलत नहीं होगा कि एक समय में साउथ की अधिकतर फिल्में ब्रह्मानंदम के बिना नहीं बनती थीं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ब्रह्मानंदम ने इतनी ज्यादा हिट कॉमेडी फिल्में दी हैं कि उन्हें वहां का कॉमेडी किंग कहा जाता है। ब्रह्मानंदम ने अपने दो दशकों से भी ज्यादा लंबे कॅरियर में 1000 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। आपको जानकर हैरानी होगी की ब्रह्मानंदम एक फिल्म के एक करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। अब साउथ सिनेमा के कॉमेडियन को इतनी ज्यादा फीस मिलना कोई आम बात तो है नहीं। ब्रह्मानंदम 24 घंटे में करीब पांच लाख रुपये कमाते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रघु बाबू  - फोटो : social media
रघु बाबू 
इस लिस्ट में अभिनेता रघु बाबू का नाम भी शामिल है। रघु ज्यादातर तेलुगू फिल्मों में नजर आते हैं। रघु जिस फिल्म में होते हैं उस फिल्म का हिट होना लगभग तय माना जाता है। रघु का भी जन्म आंध्रप्रदेश में हुआ थ। रघु बाबू अपनी शानदार एक्टिंग और एक्सप्रेशन्स से सभी दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। बता दें कि रघु बाबा के पिता गिरी बाबू भी तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में जाने-माने कॉमेडी स्टार थे।
विज्ञापन

3 of 5
वेणु माधव - फोटो : social media
वेणु माधव
साउथ फिल्मों के कॉमेडियन की बात हो तो वेणु माधव को कौन भूल सकता है। लेकिन दुख की बात ये है की ये अब हमारे बीच नहीं हैं। उन्होंने 150 से ज्यादा तेलुगू और तमिल फिल्मों में अभिनय किया था। वेणु माधव को आखिरी बार फिल्म Dr.Paramanandaiah Students में देखा गया था। तेलुगू सिनेमा के बेहतरीन कॉमेडियन में गिने जाने वाले वेणु फिल्मों की जान कहे जाते हैं। 

4 of 5
जय प्रकाश रेड्डी - फोटो : Twitter: @ncbn

जय प्रकाश रेड्डी
जयप्रकाश को उनके कॉमेडी रोल के लिए जाना जाता है। हालांकि अब वो हमारे बीच नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'ब्रह्मापुत्रुदू' (Brahmaputrudu) से की थी। जयप्रकाश ने प्रेमिंचुकुंदाम रा, जयम मनदेरा, समरसिंहा रेड्डी, चेन्नकेशवरेड्डी, छत्रपति, गब्बरसिंग, सीतय्या, नायक, रेसुगुर्रम, मनम, टेम्पर, सहित कई फिल्मों में अभिनय किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अली - फोटो : सोशल मीडिया
अली 
अली लगभग 1000 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। यही नहीं, अली दो बार फिल्मफेयर और दो बार नंदी अवॉर्ड्स जीत चुके हैं। टीवी की दुनिया से लेकर फिल्मों के पर्दे तक हर कहीं उनकी भारी फैन फॉलोइंग हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें