फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल सिंह चड्ढा: आमिर खान की टीम का लद्दाख में कचरा फैलाने के आरोप से इनकार, कहा- हमारे बारे में अफवाह फैलाई गई

Wed, 14 Jul 2021 10:08 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चैतन्य अक्किनेनी, आमिर खान और किरण राव - फोटो : Twitter
आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग इस समय लद्दाख में चल रही है। बीते दिनों लद्दाख के वाखा गांव से एक वीडियो सामने आया था जिसमे वहां फैले हुए कचरे को दिखाया गया था। वहां के लोगों ने 'लाल सिंह चड्ढा' की पूरी टीम पर आरोप लगाया कि टीम ने लद्दाख में प्रदूषण फैलाया साथ ही वहां से जाने के पहले कचरे का प्रॉपर ट्रीटमेंट नहीं किया। अब इस मामले में आमिर खान की टीम का बयान सामने आया है।

आमिर की टीम ने आरोपों से किया इनकार
आमिर खान के प्रोडक्शन ने अपने ऊपर लगे कचरा फैलाने के आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है साथ ही ये भी कहा है कि किसी ने अफवाह फैलाई है। आमिर खान प्रोडक्शन्स की तरफ से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है। बयान के अनुसार, यह किसी के लिए भी चिंता का विषय हो सकता है। आमिर खान प्रोडक्शंस यह स्पष्ट करना चाहता है कि एक कंपनी के रूप में हम अपने शूटिंग स्थानों की सफाई के लिए सख्त प्रोटोकॉल का पालन करते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
बयान के मुताबिक, हमारे पास साफ सफाई की देखरेख के लिए एक टीम है जो यह सुनिश्चित करती है कि शूटिंग स्थल को हर समय कचरा मुक्त रखा जाए। शूटिंग के आखिरी में जांच की जाती है कि किसी तरह की कोई गंदगी न फैली हो। जब हम किसी जगह को छोड़ते हैं तो उसे साफ-सुथरा ही छोड़ते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
laal singh chaddha - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बयान में आगे आमिर खान की टीम ने कहा, हमारा मानना है कि किसी ने हमपर झूठे आरोप लगाए हैं और शूटिंग स्थल पर गंदगी फैलाने की अफवाह फलाई है। हम ऐसे दावों का पुरजोर खंडन करते हैं। हम किसी भी समय जांच करने की अनुमति देते हैं। 

4 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की सोच पर उठे सवाल
सोशल मीडिया पर शूटिंग के बाद का एक वीडियो पोस्ट किया गया था। जिससे पता चलता है कि आमिर की टीम हर जगह कचरा छोड़ रही है। वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा गया था, ये तोहफा है बॉलीवुड स्टार आमिर खान की तरफ से लद्दाख के वाखा गांव वालों के लिए, जो फिल्म लाल सिंह चड्ढा की टीम छोड़ गई है। आमिर खान खुद सत्यमेव जयते में पर्यावरण की सफाई की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन जब खुद की बात आती है तो ऐसा ही होता है। दीया मिर्जा ने भी इस वीडियो को शेयर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Laal Singh Chaddha song Jugnu - फोटो : amar ujala
फिल्म लाल सिंह चड्ढा टॉम हैंक्स की फिल्म फॉरेस्ट गम्प पर आधारित है। आमिर खान की आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा में करीना कपूर खान भी अहम किरदार में नजर आएंगी। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पूरी हो चुकी है। नागा चैतन्य फिल्म में बुब्बा की भूमिका निभाते नजर आएंगे। टीम के अनुसार इन दिनों लद्दाख में एक युद्ध सीन शूट किया जा रहा है। यह सीन 45 दिनों तक चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें