फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'द बकिंघम मर्डर्स' का बुरा हाल, जानें 'स्त्री 2'-'गोट' ने की कितनी कमाई?

Thu, 19 Sep 2024 08:40 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
करीना कपूर खान की फिल्म द बकिंघम मर्डर्स हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। आमतौर पर क्राइम थ्रिलर फिल्मों को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि, इस फिल्म के साथ ऐसा नहीं हो सका है। पहले हफ्ते में ही इस फिल्म की हालत खस्ता नजर आ रही है। वहीं, द ग्रेटस्ट ऑफ ऑल टाइम अपने बजट के हिसाब से अच्छी कमाई नहीं कर सकी है। इसके अलावा अमर कौशिक के निर्देशन में बनी स्त्री 2 सिनेमाघरों में अब भी कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। आइए जानते हैं कि किस फिल्म ने बुधवार को कितनी कमाई की...
विज्ञापन

2 of 5
द बकिंघम मर्डर्स रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
द बकिंघम मर्डर्स
करीना कपूर खान की फिल्म द बकिंघम मर्डर्स का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। पहले दिन से ही इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर  प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। इस फिल्म ने एक करोड़ 15 लाख रुपये से ओपनिंग ली। इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन एक करोड़ 95 लाख, तीसरे दिन दो करोड़ 15 लाख, चौथे दिन 80 लाख,पांचवें दिन 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया।
विज्ञापन

3 of 5
द बकिंघम मर्डर्स रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ताजा आंकड़ों के मुताबिक करीना की फिल्म ने छठे दिन 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई सात करोड़ 30 लाख रुपये हो गई है। कमाई की धीमी रफ्तार होने की वजह से फिल्म पर फ्लॉप होने का खतरा मंडराने लगा है।

4 of 5
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम
तमिल सुपरस्टार विजय की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम का इंतजार लोगों को लंबे समय से था। हालांकि, इस फिल्म की अब तक की कमाई संतोषजनक नहीं कही जा सकती है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 178 करोड़ रुपये बटोरे थे। वहीं, दूसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार सुस्त नजर आई। 14वें दिन इस फिल्म ने दो करोड़ 51 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 229.11 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम- श्रद्धा कपूर
स्त्री 2
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत स्त्री 2 अब भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी के अभिनय को भी खूब पसंद किया जा रहा है। 35वें दिन इस फिल्म ने एक करोड़ 89 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 562.24 करोड़ रुपये हो गई है। 
Hansal Mehta: हंसल मेहता बोले- वे लोग टिप्पणीकार बन जाते हैं, जिनका फिल्म निवेश से लेना-देना नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें