फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: वीकएंड पर नहीं चला इश्क विश्क रिबाउंड जादू, चंदू चैंपियन-मुंजा की कमाई में दिखा उछाल

Mon, 24 Jun 2024 08:02 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इश्क विश्क रिबाउंड, चंदू चैंपियन, मुंजा - फोटो : एक्स
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म इश्क विश्क रिबाउंड दर्शकों पर अपना जादू नहीं चला सकी है। यह फिल्म धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। वहीं, कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन टिकट खिड़की पर टिके रहने के लिए लगातार संघर्ष करती दिख रही है। इसके अलावा मुंजा अब भी अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखने में कामयाब रही है। आइए जानते हैं कि कौन सी फिल्म ने रविवार को कैसा कलेक्शन किया।
Kartik Aaryan: नकारात्मकता का जवाब खामोशी से देते हैं कार्तिक आर्यन, बोले- मेरे लिए मेरा काम बोलता है
विज्ञापन

2 of 5
इश्क विश्क रिबाउंड रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इश्क विश्क रिबाउंड
पश्मीना रोशन, रोहित सराफ और जिब्रान खान अभिनीत इश्क विश्क रिबाउंड उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। निपुण अविनाश धर्माधिकारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रफ्तार काफी धीमी है। पहले दिन फिल्म ने एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन इस फिल्म ने एक करोड़ 15 लाख रुपये का कारोबार किया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक तीसरे दिन फिल्म ने एक करोड़ 40 लाख रुपये बटोरे हैं। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई तीन करोड़ 60 लाख रुपये हो गई है।
विज्ञापन

3 of 5
चंदू चैंपियन - फोटो : यूट्यब
चंदू चैंपियन
कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत के हिसाब से कमाई करने में नाकाम रही है। हालांकि, दूसरे वीकएंड में फिल्म के कलेक्शन में सुधार देखने को मिला है। बड़े बजट में बनकर तैयार हुई यह फिल्म सिनेमाघरों में टिके रहने के लिए कड़ा संघर्ष कर रही है। 

4 of 5
चंदू चैंपियन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की जीवनी पर आधारित इस फिल्म में कार्तिक आर्यन की अदाकारी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है, पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 35.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 10वें दिन फिल्म की कमाई में उछाल नजर आया है। इस फिल्म ने रविवार को छह करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 49.25 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुंजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुंजा
फिल्म मुंजा टिकट खिड़की पर अपना जादू चलाने में सफल रही है। टिकट खिड़की पर फिल्म की पकड़ लगातार बरकरार है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 35.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में इस फिल्म ने 32.65 करोड़ रुपये बटोरे थे। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 17वें दिन इस फिल्म ने छह करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 83.2  करोड़ रुपये हो गई है।
Sonakshi-Zaheer Reception: सोनाक्षी-जहीर के रिसेप्शन में छाए सलमान खान, कड़ी सुरक्षा के बीच की धांसू एंट्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें