मुंजा रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुंजा
अभय वर्मा और शरवरी वाघ अभिनीत फिल्म मुंजा टिकट खिड़की पर ठीक ठाक कमाई कर रही है। हालांकि, इसे हिट होने के लिए अभी भी लंबी दूरी तय करनी है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 35 करोड़ 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। ताजा आंकड़ों के मुताबिक दूसरे शनिवार को फिल्म की कमाई में उछाल दर्ज किया गया। इस फिल्म ने नौवें दिन छह करोड़ 25 लाख रुपये बटोरे हैं। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 43.88 करोड़ रुपये हो गई है।