फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही 'स्त्री 2', 'खेल खेल में' हुई पूरी तरह फेल

Sat, 31 Aug 2024 08:22 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्त्री 2, खेल खेल में - फोटो : इंस्टाग्राम- श्रद्धा कपूर, खेल खेल में
बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 चट्टान की तरह टिकी हुई है। वहीं, इसके साथ रिलीज हुई अन्य फिल्मों की हालत पहले दिन से ही खस्ता नजर आ रही है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ के क्लब में पहुंचकर बॉलीवुड की इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन चुकी है। वहीं, स्वतंत्रता दिवस पर आई अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में सिनेमाघरों को अलविदा कहने की तैयारी में नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि शुक्रवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
स्त्री 2
फिल्म स्त्री 2 में सभी कलाकारों के अभिनय की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी यह फिल्म कमाई के मामले में कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली यह पहली हॉरर फिल्म बन चुकी है। धुआंधार कमाई के बाद से ही इसे ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
श्रद्धा कपूर (स्त्री 2) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले हफ्ते में स्त्री 2 ने 291.65 करोड़ रुपये की कमाई कर दिग्गजों को भी हैरत में डाल दिया था। वहीं, फिल्म का धांसू कारोबार दूसरे हफ्ते भी जारी रहा और मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की इस फिल्म ने 141.4 करोड़ की जबर्दस्त कमाई की। यह फिल्म अब तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 16वें दिन फिल्म ने अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखते हुए आठ करोड़ 10 लाख रुपये का बिजनेस किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 441.15 करोड़ रुपये हो गई है। माना जा रहा है कि शनिवार तक फिल्म 450 करोड़ के आंकड़े को आसानी से छू सकती है।

4 of 5
'खेल खेल में' - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
खेल खेल में
अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह फेल नजर आ रही है। सरफिरा के बाद खिलाड़ी की लिस्ट में एक और फ्लॉप फिल्म जुड़ गई है । मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में नाकाम रही है। बड़े बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म में अक्षय के अलावा फरदीन खान, वाणी कपूर, तापसी पन्नू, एमी विर्क, प्रज्ञा जायसवाल और आदित्य सील जैसे सितारे नजर आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खेल-खेल में ट्रेलर - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने पहले हफ्ते में महज 19.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे हफ्ते में फिल्म ने केवल छह करोड़ 70 लाख रुपये बटोरे। ताजा आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को फिल्म ने 57 लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 26.62 करोड़ रुपये हो गया है।
Rajkummar Rao Birthday: डेब्यू फिल्म के लिए मिली थी सिर्फ इतनी फीस, आज करोड़ों में खेलेते हैं राजकुमार राव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें