फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: छह दिन में 300 करोड़ के क्लब में शामिल हुई एनिमल, वीकडेज में भी मजबूती से टिकी सैम बहादुर

Thu, 07 Dec 2023 08:07 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एनिमल-सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर की एनिमल और विक्की कौशल की सैम बहादुर बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी हैं। एक दिसंबर को रिलीज हुई ये दोनों फिल्में टिकट खिड़की पर अच्छा कारोबार करने में सफल रही हैं। रणबीर की फिल्म जहां एक ओर महज पांच दिनों में ही ब्लॉकबस्टर घोषित हो चुकी है। वहीं, सैम बहादुर भी मजबूती के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बरकरार रखने में कामयाब रही है। आइए जानते हैं कि छठवें दिन किस फिल्म ने कितना कारोबार किया है।
Animal: स्वानंद किरकिरे के वार पर 'एनिमल' ने किया पलटवार, फिल्म की टीम ने करारा जवाब देकर बंद कराया मुंह
विज्ञापन

2 of 5
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एनिमल का इंतजार लोगों को लंबे समय से था। यह फिल्म पहले अगस्त में रिलीज होने जा रही थी, लेकिन बाद में इसकी तारीख बदल दी गई। फिल्म में रणबीर कपूर जमकर खून खराबा करते हुए नजर आए हैं। पिता-पुत्र के रिश्ते पर बनी इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। फिल्म की कमाई के आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'एनिमल' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले वीकएंड पर फिल्म ने 201.53 करोड़ की धांसू कमाई की थी। वहीं, वीकडेज भी यह फिल्म मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। सोमवार को फिल्म ने 43.96 करोड़, मंगलवार को 37.47 करोड़ की कमाई की थी। ताजा आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने छठवें दिन 30 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 312.96 करोड़ हो गया है। 

4 of 5
सैम बहादुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, सैम बहादुर भी लोगों के दिल जीतने में कामयाब रही है। फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। तभी तो यह एनिमल की दमदार कमाई के बीच अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रही है। फिल्म ने छह करोड़ 25 लाख से ओपनिंग ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडियास
वहीं, छठवें दिन फिल्म ने तीन करोड़ 30 लाख का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 35.85 करोड़ हो गया है। माना जा रहा है कि दूसरे वीकएंड में फिल्म की कमाई में दोबारा उछाल देखने को मिल सकता है। इसमें विक्की कौशल के साथ फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा और जीशान अय्यूब खान ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म का निर्देशन तलवार और राजी जैसी फिल्में बना चुकीं मेघना गुलजार ने किया है।
KGF 3: प्रशांत नील ने 'केजीएफ' के तीसरे पार्ट पर लगाई मुहर, सुपरस्टार यश की फिल्म की स्क्रिप्ट है तैयार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें