फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: पहले दिन 'विक्रम' से पीछे रही 'इंडियन 2' की कमाई, बॉक्स ऑफिस पर 'सरफिरा' की खराब शुरुआत

Sat, 13 Jul 2024 08:03 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इंडियन 2, सरफिरा - फोटो : लाइका प्रोडक्शंस, अक्षय कुमार (एक्स)
सिनेमाघरों में हाल ही में इंडियन 2 और सरफिर ने दस्तक दी है। दोनों ही फिल्में बड़े सितारों की हैं। कमल हासन और अक्षय कुमार की इन फिल्मों को लोगों की सराहना मिल रही है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस के आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। वहीं, प्रभास की फिल्म कल्कि भी टिकट खिड़की पर अभी सुस्त रफ्तार से आगे बढ़ रही है। इसके अलावा किल सिनेमाघरों में टिके रहने का लगातार प्रयास कर रही है। आइए जानते हैं कि किस फिल्म ने शुक्रवार को कैसी कमाई की।
Shah Rukh Khan: अनंत-राधिका की शादी में शाहरुख ने छुए अमिताभ-जया के पैर, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ
विज्ञापन

2 of 5
इंडियन 2 (हिंदुस्तानी 2) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इंडियन 2
कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 का निर्देशन मशहूर तमिल निर्देशक शंकर ने किया है। यह साल 1996 में आई फिल्म इंडियन का अगला भाग है। फिल्म में कमल हासन ने सेनापति नाम के शख्स की भूमिका निभाई है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को अपने तरीके से सजा देता है। कमल हासन के फैंस को इंडियन 2 काफी ज्यादा पसंद आ रही है। हालांकि, यह फिल्म पहले दिन विक्रम की कमाई को पीछे नहीं छोड़ सकी है। शुक्रवार को फिल्म ने 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, अभिनेता की पिछली फिल्म विक्रम में पहले दिन सभी भाषाओं को मिलाकर 32.05 करोड़ रुपये बटोरे थे।
विज्ञापन

3 of 5
सरफिरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सरफिरा
अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा तमिल फिल्म सूरारई पोट्रू का आधिकारिक हिंदी संस्करण है। फिल्म का निर्देशन मूल फिल्म बनाने वाली सुधा कोंगरा ने किया है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग नहीं मिली है। अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार के बावजूद फिल्म ने शुक्रवार को महज दो करोड़ 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया।

4 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कल्कि 2898 एडी
दूसरे सप्ताहांत में धमाकेदार कमाई के बाद कल्कि के कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज की गई। ताजा आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार यानी 16वें दिन फिल्म ने पांच करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 548.6 करोड़ रुपये हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किल मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किल
लक्ष्य लालवानी की डेब्यू फिल्म किल तमाम तारीफों के बाद भी टिकट खिड़की पर करिश्मा नहीं दिखा सकी। ताजा आंकड़ों के मुताबिक आठवें दिन फिल्म ने 79 लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 11.89 करोड़ रुपये हो गई है।
Anant Radhika Wedding: एक-दूजे के हुए अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट; देश-विदेश की हस्तियों ने यादगार बनाई शादी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें