फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: अनंत-राधिका की शादी में शाहरुख ने छुए अमिताभ-जया के पैर, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ

Sat, 13 Jul 2024 07:38 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शाहरुख खान - फोटो : x@@TeamSRKWarriors
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने शुक्रवार (12 जुलाई) रात सात फेरे लिए। इस जोड़े ने मुंबई में गुजराती रीति-रिवाजों के साथ शादी की। 'लग्न विधि' समारोह में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिग्गज हस्तियों के साथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी शामिल हुए।
विज्ञापन

2 of 6
जॉन सीना - फोटो : पीटीआई
जॉन सीना से लेकर किम कार्दशियन तक, कई मशहूर सितारों ने शादी समारोह को और भी ज्यादा खास बना दिया। अनंत-राधिका की शादी में रजनीकांत से लेकर अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी भी नजर आए। 
 
विज्ञापन

3 of 6
शाहरुख खान - फोटो : x@@TeamSRKWarriors
इस शादी समारोह के वीडियो अब एक एक करके सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। इनमें से एक वीडियो की चर्चा खूब हो रही है। यह क्लिप शाहरुख खान का है। इसमें वह अन्य मेहमानों का गर्मजोशी से अभिवादन करते हुए नजर आ रहे हैं। 

4 of 6
शाहरुख खान - फोटो : x@@TeamSRKWarriors
वीडियो में किंग खान को रजनीकांत और उनकी पत्नी का अभिवादन करते हुए देखा जा सकता है। साथ ही, शाहरुख खान को आदित्य ठाकरे और सचिन तेंदुलकर से हाथ मिलाते हुए भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
शाहरुख खान, गौरी खान - फोटो : x@@SRKUniverse
वहीं, जैसे ही उन्होंने अमिताभ बच्चन को देखा, उन्होंने तुरंत उनके पैर छुए। साथ ही, उन्होंने जया बच्चन के भी पैर छुए। अभिनेता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोग शाहरुख खान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "भारत के सबसे विनम्र व्यक्ति।" दूसरे शख्स ने लिखा, "दिल के भी किंग हैं एसआरके।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
इसके अलावा बहुत से लोग इस वीडियो पर हार्ट इमोजी साझा करने अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर एक और वीडियो की खूब चर्चा हो रही है। इस वीडियो में शाहरुख और सलमान खान के साथ 'करण अर्जुन' के गाने 'भंगड़ा पाले' पर थिरकते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें