श्रीदेवी, बोनी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बोनी कपूर एक इंटरव्यू में अपनी धार्मिक मान्यताओं के बारे में बात कर रहे थे, और उन्होंने बताया कि वह अपनी धार्मिक पहचान से कतराते नहीं हैं, न ही उनके परिवार में से कोई भी ऐसा करता है। बोनी ने यूट्यूबर रोहन दुआ संग इंटरव्यू में कहा, 'चाहे वह श्री (श्रीदेवी) हों, चाहे वह सुनीता (उनकी पहली पत्नी सुनीता कपूर) हों, चाहे वह मैं हूं या अनिल, या मेरी बेटी जान्हवी, हम सभी धार्मिक हैं। मेरी पत्नी श्रीदेवी अपने हर जन्मदिन पर पैदल चलकर तिरुपति जाती थीं। जब भी मैं मुसीबत में होता था तो वह जुहू से सिद्धिविनायक तक नंगे पैर चलकर जाती थीं।'