फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: जब संजय दत्त को मिला मां नरगिस का आखिरी संदेश, दो साल बाद सुनकर फूट-फूटकर रोए थे अभिनेता

Mon, 08 Nov 2021 10:37 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। अभिनेता ने इस इंडस्ट्री में फिल्म ‘रॉकी’ से कदम रखा था, जो साल 1981 में रिलीज हुई थी। इसके बाद संजय दत्त ने कई हिट फिल्में दीं, जिस वजह से अभिनेता ने फैंस का दिल जीत लिया। अभिनेता की प्रोफेशनल लाइफ की तरह पर्सनल लाइफ भी खुली किताब की तरह है। संजय अपनी जिंदगी में सबसे ज्यादा अपनी मां नरगिस के करीब थे, जो इस दुनिया में नहीं हैं।
 
संजय दत्त की डेब्यू फिल्म ‘रॉकी’ के रिलीज होने से पहले साल 1981 में नरगिस का कैंसर के कारण निधन हो गया था। मां की आसमयिक मौत ने संजय की फैमिली को सबसे बड़ा सदमा दिया था। संजय अपनी मां के निधन के बाद रोए तक नहीं थे। लेकिन अभिनेता को मां के निधन के दो साल बाद एक संदेश मिला था, जो उनकी मां ने रिकॉर्ड किया था। इसे सुनने के बाद संजय दत्त फूट-फूटकर रोए थे ये बात संजय दत्त ने एक इंटरव्यू में बताई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘जब मेरी मां की मौत हुई थी, तब मैं बिल्कुल नहीं रोया था। मेरे अंदर कोई इमोशन नहीं था।’ इसके आगे संजय दत्त ने बताया कि कैसे नरगिस की मौत के दो साल बाद उन्हें एक रिकॉर्ड किया हुए संदेश मिला था, जिसे सुनकर वह रोने लगे थे।
विज्ञापन

3 of 5
मां नरगिस और बहनों के साथ संजय दत्त - फोटो : Instagram
अभिनेता ने कहा, ‘जब मैंने अपनी मां की आवाज सुनी थी, तब मैं न्यूयॉर्क के ड्रग्स रिहैब में था। उस समय में अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। इस दौरान उनमें से एक ने मां की रिकॉर्डिंग प्ले कर दी।’ इसके बाद इंटरव्यू में संजय दत्त ने अपनी मां की रिकॉर्डिंग भी सुनाई, जिसमें नरगिस कहती हैं, ‘संजू बेटा किसी भी चीज से ज्यादा अपनी विनम्रता को प्राथमिकता देना। कभी भी शो ऑफ मत करना। हमेशा बड़ों का आदर करना और विनम्र रहना। इन्हीं चीजों से तुम लाइफ में आगे बढ़ सकते हो। ये तुम्हारे काम को भी ताकत देगी।’

4 of 5
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद संजय दत्त ने कहा था, ‘मैंने अपनी मां की आवाज दो साल बाद सुनी थी। इस दौरान मैं चार-पांच घंटे तक रोता रहा था। जब मैं चुप हुआ था, तब मैं बिल्कुल बदला हुआ इंसान बन गया था।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त आज भी अपनी मां को बेहद याद करते हैं। 3 मई 2021 को नरगिस की 40वीं पुण्यतिथि थी। इस मौके पर संजय दत्त ने एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें नन्हे संजय अपनी मां गोद में थे। इस तस्वीर के साथ अभिनेता ने लिखा था, ‘ऐसा कोई दिन नहीं जाता, जब मैं आपको याद नहीं करता मां।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें