फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Vs South: हिंदी सिनेमा को साउथ ने दी ये 10 दमदार अभिनेत्रियां, अगर ये नहीं होतीं तो क्या होता बॉलीवुड का हाल

Mon, 02 May 2022 06:05 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय सिनेमा में इन दिनों बॉलीवुड बनाम साउथ इंडस्ट्री की जंग छिड़ी हुई है। 'पुष्पा', 'केजीएफ चैप्टर 2' और 'आरआरआर' रिलीज होने के बाद दर्शकों का झुकाव साउथ सिनेमा की तरफ हो गया है और अब हर किसी का मानना है कि बॉलीवुड से अच्छी फिल्में साउथ इंडस्ट्री में बन रही हैं। ऐसे में कई बॉलीवुड सितारे हैं, जो हिंदी सिनेमा का बचाव करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं बॉलीवुड में कई ऐसी दमदार अभिनेत्रियां हैं, जो दक्षिण भारत से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने साउथ इंडस्ट्री से ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। आइए आपको इन अभिनेत्रियों के नाम बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 11
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं, जो बेंगलुरु से हैं। दीपिका का नाम बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल है लेकिन उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साउथ इंडस्ट्री से की थी। दीपिका पहली बार कन्नड़ फिल्म 'ऐश्वर्या' में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'ओम शांति ओम' से कदम रखा। अभिनेत्री ने अपनी पहली फिल्म से ही फैंस के बीच धमाल मचा दिया था। इसके बाद दीपिका ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दीं। 
   
विज्ञापन

3 of 11
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
ऐश्वर्या राय
मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय का जन्म बेंगलुरु में हुआ था और उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत भी साउथ इंडस्ट्री की फिल्म 'इ इरुवर’ से की थी, जिसका निर्देशन मणिरत्नम ने किया था। इसके बाद ऐश्वर्या को बॉलीवुड फिल्म 'और प्यार हो गया' ऑफर हुई। ऐश्वर्या ने अपनी पहली हिंदी फिल्म से ही बॉलीवुड में खास जगह बना ली थी और उनका सिक्का आज भी बॉलीवुड में चलता है। 

4 of 11
जेनेलिया डिसूजा दिवाली लुक - फोटो : instagram/geneliad
जेनेलिया डिसूजा
जेनेलिया डिसूजा ने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है लेकिन उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साउथ इंडस्ट्री से की थी। जेनेलिया साउथ इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। अभिनेत्री ने 'धी', 'मिस्टर मेधावी', 'वेलायुधम्' समेत कई हिट फिल्में दी हैं। वहीं, उन्होंने बॉलीवुड में 'जाने तू या जाने ना', 'मस्ती', 'फोर्स' जैसी कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया है।
विज्ञापन

5 of 11
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
तापसी पन्नू
तापसी पन्नू ने भी साउथ इंडस्ट्री की बेहतरीन फिल्मों में काम करने के बाद ही बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी पहली हिंदी फिल्म 'चश्मे बद्दूर' थी, जो साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसके बाद तापसी ने 'पिंक', 'थप्पड़', 'बदला', 'सांड की आंख' जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया है।  
विज्ञापन

6 of 11
श्रीदेवी - फोटो : social media
श्रीदेवी
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी तमिल भाषी थीं और उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी। वह पहली बार तमिल फिल्म 'कंधन करुनाई' में नजर आई थीं। इसके बाद श्रीदेवी ने साउथ इंडस्ट्री की कई हिट फिल्मों में काम किया। उन्होंने बॉलीवुड में भी कदम रखने के साथ धमाल मचा दिया था। उन्होंने 'नागिन', 'निगाहें', 'चालबाज', 'जुदाई' समेत कई हिट फिल्मों में काम किया। श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की पहली 'महिला सुपरस्टार' थीं।
विज्ञापन

7 of 11
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
हेमा मालिनी 
बॉलीवुड इंडस्ट्री की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी तमिल ब्राह्मण परिवार से हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत ‘इत्थु साथियाम’ से की। उनकी पहली हिंदी फिल्म 'सपनों का सौदागर' थी। इसके बाद बॉलीवुड में हेमा मालिनी कई हिट फिल्में देकर लोगों को अपना दीवाना बनाया है। उनकी प्रमुख फिल्मों में 'त्रिशूल', 'मीरा', 'कुदरत', 'नसीब', 'क्रांति', 'अंधा कानून', 'रजिया सुल्तान', 'रिहाई' समेत कई फिल्में शामिल हैं। 

8 of 11
जया प्रदा - फोटो : Instagram
जया प्रदा
आंध्र प्रदेश में जन्मी जया प्रदा का नाम बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्रियों में लिया जाता है। जया ने कई हिट फिल्में दी हैं लेकिन उनकी शुरुआत भी साउथ सिनेमा से हुई है। जया प्रदा की डेब्यू फिल्म 'भूमि कोसन' थी। इस फिल्म में अभिनेत्री ने तीन मिनट का डांस परफॉर्म किया था। इसके बाद ही जया को फिल्मों के ऑफर आने लगे और वह धीरे-धीरे बॉलीवुड की हिट अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो गईं।

9 of 11
रेखा - फोटो : social media
रेखा
फिल्मी जगत की एवरग्रीन अभिनेत्री रेखा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। रेखा सिनेमा जगत में अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं लेकिन उनके करियर की पहली फिल्म 'रंगुला रत्नम' थी। इस तमिल फिल्म में रेखा के काम को काफी पसंद किया गया, जिसके बाद अभिनेत्री कई फिल्मों में नजर आईं। रेखा ने हिंदी सिनेमा में 'सावन भादो' से डेब्यू किया था। हालांकि, अब वह फिल्मी दुनिया से दूर हैं। 
 

10 of 11
वैजयंती माला - फोटो : सोशल मीडिया
वैजयंती माला
वैजयंती माला बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिनकी फिल्में देखना फैंस आज भी पसंद करते हैं। अभिनेत्री ने 'संगम', 'मधुबाला', 'आम्रपाली', 'गंगा जमुना', 'पैगाम' समेत कई हिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने हिन्दी सिनेमा पर लगभग दो दशकों तक राज किया है। वह ताल्लुक तमिल अयंगार ब्राह्मण परिवार से करती हैं और उनकी पहली फिल्म भी तमिल भाषा में थी। वह पहली बार 'वड़कई' में नजर आई थीं।  
विज्ञापन

11 of 11
वहीदा रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
वहीदा रहमान
वहीदा रहमान ने भी बॉलीवुड में धमाल मचाने से पहले दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया था। उनके करियर की पहली फिल्म 'जयसिम्हा' है, जो तेलुगू भाषा में रिलीज हुई। इसके अलावा, वह तमिल और बंगाली फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। 1955 के बाद वहीदा रहमान ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। उन्हें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए दो फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें