फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp: कंगना रणौत ने किया खुलासा, बोलीं- मीटू अभियान के बाद फिल्म इंडस्ट्री ने मुझे कर दिया था बैन

Mon, 02 May 2022 05:58 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
कंगना रणौत - फोटो : insta
कंगना रणौत के कन्ट्रोवर्शियल शो में आए दिन कोई न कोई नया खुलासा होता रहता है। हाल ही में कंगना ने बताया कि मीटू आंदोलन के समर्थन में आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें प्रतिबंधित कर दिया गया था। कंगना ने कहा कि उन्होंने जिन महिलाओं का समर्थन किया, बाद में वह सब गायब हो गईं। इसके बाद वह साल 2020 में अभिनेत्री पायल घोष के समर्थन में आईं जब उन्होंने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन

2 of 4
साएशा शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया
लॉकअप में प्रतियोगी साएशा शिंदे ने खुलासा किया कि- 'मेरे फेवरेट फैशन डिजाइनर से जब मैं मिली तो मैं उनसे बहुत प्रभावित थी। उन्होंने मुझे अपने होटल के कमरे में बुलाया। इसके बाद मैंने उन्हें लगे लगाया और उनके साथ संबंध बनाए। लेकिन बाद में मुझे पता चला कि उसी फैशन डिजाइनर ने सात से आठ अन्य पुरुषों के साथ भी ऐसा किया है।' साएशा का सीक्रेट सुनने के बाद सभी शॉक रह गए। 
विज्ञापन

3 of 4
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
साएशा की कहानी सुनने के बाद कंगना ने कहा कि मुझे लगता है कि युवा लोगों का यौन शोषण बहुत आम है, खासकर फिल्म इंडडस्ट्री में। हम इस इंडस्ट्री का कितना भी बचाव करें, लेकिन यह सच है। उन्होंने कहा ये  इंडस्ट्री लोगों को बहुत सारे अवसर देती है और यब कई लोगों के सपने भी तोड़ती है। ये इस इंडस्ट्री का काला सच है। कंगना ने कहा कि यौन शोषण हर इंटस्ट्री में होता है, लेकिन लगता है कि फिल्म इंडस्ट्री को इसका लाइसेंस मिल गया है।
विज्ञापन

4 of 4
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत ने आगे कहा- यहां जब मीटू अभियान चला तो उसका भी कुछ नहीं हुआ। जो लड़कियां खुलकर बोल रही थीं, बाहर आई थीं, वह सब गायब हैं। कंगना ने कहा- मैंने जिन महिलाओं का समर्थन किया था वह सब गायब हो गईं और इंडस्ट्री में मुझे प्रतिबंधित कर दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें