फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'संजू' से लेकर अंबानी तक, बॉलीवुड की वो बड़ी खबरें जो हफ्ते भर छाई रहीं...

Sun, 01 Jul 2018 07:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
आज यानी 1 जुलाई से हम मनोरंजन जगत का वीकली कॉलम शुरू कर रहे हैं। जहां आप हफ्ते भर की खबरें एक ही जगह पढ़ सकते हैं तो अगर आप से कोई भी न्यूज छूट गई है तो बस आप एक क्लिक कर अपडेट रह सकते हैं। आगे की स्लाइड में पढ़िए ऐसी ही खबरें जो हफ्ते भर चर्चा का विषय बनी रहीं।  
 
विज्ञापन

2 of 7

'संजू' को मिला शानदार रिस्पॉन्स
उम्मीद के मुताबिक रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने पहले दिन ही ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 34.75 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ-साथ यह फिल्म इस साल की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म भी बन चुकी है। 'संजू' ने पहले दिन की कमाई के मामले में 'रेस 3', 'बागी 2' और 'पद्मावत' को पीछे छोड़ दिया है। यही नहीं यह फिल्म रणबीर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म भी बन गई है।   

पढ़ें: रणबीर की 'संजू' बनी साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, छप्परफाड़ कमाई से तोड़ा इस एक्टर का रिकॉर्ड

 
विज्ञापन

3 of 7
आकाश अंबानी और श्लोका की सगाई
बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई की खबरें इस पूरे हफ्ते चर्चा में बनी रहीं। सगाई से पहले प्री एंगेजमेंट पार्टी में पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ा। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान पत्नी गौरी संग पहुंचे, तो वहीं आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा जैसे कई सितारे इस फंक्शन में पहुंचे।

पढ़ें: PHOTOS: आकाश और श्लोका का रॉयल लुक देखकर ठहर गई निगाहें, सबसे महंगी सगाई में उमड़ पड़ा पूरा बॉलीवुड

4 of 7
'धड़क' का दूसरा गाना 'झिंगाट' रिलीज
फिल्म 'धड़क' से श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। 'धड़क' में जाह्नवी के साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर नजर आ रहे हैं। 'धड़क' के पहले गाने के बाद फिल्म का दूसरा गाना 'झिंगाट' इस हफ्ते रिलीज किया गया। यह फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होगी। 

पढ़ें: 'धड़क' का दूसरा गाना 'झिंगाट' हुआ रिलीज, 'सैराट' की तरह ही मस्ती में दिखे मधुकर और पार्थवी
विज्ञापन

5 of 7
शादी के बंधन में बंधी श्वेता त्रिपाठी
'मसान' फिल्म से सुर्खियां बटोरने वालीं एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी अब ब्वॉयफ्रेंड चैतन्य शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। श्वेता और चैतन्य एक दूसरे को काफी लंबे वक्त से डेट कर रहे थे। इन दोनों ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की। दोनों के सिर्फ करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल थे। 

पढ़ें: 'मसान' एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, लाल रंग के जोड़े में लग रही थीं परी
विज्ञापन

6 of 7
'गोल्ड' का ट्रेलर रिलीज
अक्षय कुमार और मौनी रॉय की फिल्म 'गोल्ड' के ट्रेलर का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। ये फिल्म रीमा कागती के डायरेक्शन में बनी है। फिल्म की कहानी साल 1948 के ओलंपिक खेलों में भारत के पहला गोल्ड मेडल जीतने पर है। यह फिल्म 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होगी।

पढ़ें: पहली बार साथ आए अक्षय कुमार और मौनी रॉय, दमदार डायलॉग और देशभक्ति के रंग से सजा है 'गोल्ड' का ट्रेलर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रियंका-निक मुंबई के बाद पहुंचे ब्राजील
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ जब तक भारत में थीं छाई रहीं। अब प्रियंका अमेरिका ना जाकर ब्राजील गई हैं। दरअसल, ब्राजील के गोइआन्यो शहर में 30 जून और 1 जुलाई को निक जोनस का म्यूजिक कंसर्ट है। इसमें प्रियंका निक का साथ देंगी। इससे पहले वो निक को अपनी मां से मिलाने अमेरिका से मुंबई लाई थीं। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं और अब वो इसे आगे बढ़ाना चाहते हैं। 

पढ़ें: अंबानी की पार्टी के बाद एयरपोर्ट पर दिखे प्रियंका-निक, गोवा में खास पल बिताने के बाद गए इस जगह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें