फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'संजू' फिल्म की पहले दिन की धुआंधार कमाई से हिला बॉक्स ऑफिस, इन 3 रिकॉर्ड ने रणबीर की खोली किस्मत

Sun, 01 Jul 2018 12:20 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
SANJU
रणबीर कपूर की 'संजू' फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई जारी है। इस फिल्म ने पहले दिन के कलेक्शन से बॉलीवुड में ऐसा तहलका मचाया है जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। इस फिल्म ने पहले दिन 34.75 करोड़ का कलेक्शन किया है जो अपने आप में काबिलेतारीफ है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर 'संजू' फिल्म ने पहले दिन कौन-कौन से 3 रिकॉर्ड तोड़े।
विज्ञापन

2 of 4
sanju
साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
'संजू' फिल्म ने पहले दिन के कलेक्शन से सलमान खान की 'रेस 3' को पीछे छोड़ते हुए साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने 'रेस 3' के अलावा, 'बागी 2' , 'पद्मावत' और 'वीरे दी वेडिंग' को कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है।
 

 
विज्ञापन

3 of 4
sanju
रणबीर कपूर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ओपनिंग फिल्म 
11 साल के फिल्मी सफर में 'संजू' फिल्म रणबीर की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन बेशरम, ये जवानी है दीवानी , ऐ दिल है मुश्किल और तमाशा फिल्मों से कहीं ज्यादा है। 
 

 
विज्ञापन

4 of 4
sanju
राजकुमार हिरानी की डायरेक्ट की हुई ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 
राजकुमार हिरानी की 'संजू' फिल्म ने उनकी ही डायरेक्ट की हुई फिल्म 'पीके' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 'पीके' फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 26.63 करोड़ था जबकि 'संजू' फिल्म का कलेक्शन 34.75 करोड़ है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें