अजय देवगन, मधु
- फोटो : Twitter
मधु
'फूल और कांटे' से वीरू देवगन के बेटे अजय देवगन ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ मधु नजर आईं थीं। मधु हेमा मालिनी की भतीजी और जूही चावला की भाभी हैं। मधु ने बॉलीवुड के अलावा मलयालम, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। लेकिन मधु को पहचान फूल और कांटे से मिली। फूल और कांटे के अलावा मधु को मणिरत्नम की फिल्म रोजा के लिए भी जाना जाता है।