फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: रील ही नहीं रियल लाइफ में भी भूतों का सामना कर चुके हैं ये कलाकार, डर के मारे निकल गई थी चीख

Wed, 22 Sep 2021 09:24 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मी दुनिया में आपने अक्सर भूत- प्रेत पर कई फिल्में देखी होंगी। इनमें से कई फिल्में असल जिंदगी में बीती घटनाओं पर आधारित होती हैं। वहीं, कई सिर्फ कहानियां होती हैं। आमतौर पर कुछ लोग भूतों पर विश्वास नहीं करते हैं। हालांकि, कई ऐसे में भी जो इन चीजों को मानते हैं। दरअसल, भूत- प्रेत पर विश्वास की सबसे बड़ी वजह इसे महसूस करना है। बॉलीवुड में कई कलाकारों ने अलग-अलग हॉन्टेड फिल्मों में काम किया है। लेकिन, बहुत कम लोग ही जानते हैं कि इनमें कई सेलेब्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने रील लाइफ के अलावा असल जिंदगी में भी इस अनदेखी उर्जा को महसूस किया है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में-  

 

बिपाशा बसु 

बॉलावुड की कई हॉन्टेड फिल्मों में नजर आ चुकीं बिपाशा बसु ने असल जिंदगी में भी भूतों को महसूस किया है। दरअसल, अभिनेत्री ने फिल्म 'राज' की शूटिंग के दौरान एक हॉन्टेड होटल में कुछ अजीबो-गरीब चीजें होते हुए देखी थीं।

विज्ञापन

2 of 6
इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

इमरान हाशमी 

इमरान हाशमी ने भी कई डरावनी फिल्मों में काम किया है। हालांकि, रील लाइफ के अलावा वह रियल लाइफ में भूतों से सामना कर चुके हैं। इमरान जब माथेरान हिल स्टेशन में थे तो वहां एक होटल में उन्होंने तेज कदमों की आहट और किसी के चीखने की आवाज सुनी थी।

विज्ञापन

3 of 6
सनी लियोन - फोटो : सोशल मीडिया

सनी लियोनी 

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी एक बार राजस्थान में शूटिंग कर रही थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने रात में होटल के अपने कमरे में महसूस किया कि कोई उन्हें पकड़े हुए है। ऐसा लगातार तीसरी बार होने वह जोर से चिल्लाने लगी थीं।

4 of 6
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण धवन 

फिल्म एबीसीडी- 2 की शूटिंग के दौरान अभिनेता वरुण धवन लॉस वेगास में थे । इस दौरान वह जिस होटल में वो शूट कर रहे थे, वहां में देर रात गाने की आवाज सुनाई दी थी। इतना ही नहीं उनके कमरे के दरवाजे अपने आप खुलने और बंद होने लगे थे। 

विज्ञापन

5 of 6
सोहा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सोहा अली खान 

फिल्म गैंग ऑफ घोस्ट्स की शूटिंग के दौरान सोहा अली खान ने खाली कमरों से किसी के चिल्लाने की अजीब आवाजें सुनी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोविंदा  - फोटो : सोशल मीडिया

गोविंदा 

कॉमेडी किंग गोविंदा भी असल जिंदगी में इस डर को महसूस कर चुके हैं। एक फिल्म की शूटिंग के लिए वह हिल स्टेशन के एक होटल में रूके थे। वहां उन्हें ऐसा लगा कि जैसे कोई औरत उनके पास बैठी है, लेकिन जैसे ही उन्होने लाइट ऑन की वह गायब हो गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें