गाय खाने और काटने वालों पर फिल्म और टीवी अभिनेता मुकेश खन्ना का गुस्सा फूटा है। उन्होंने वीडियो जारी कर ऐसे लोगों को जमकर खरी-खरी सुनाई है। मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है और लंबी पोस्ट भी लिखी है। जिसमें उन्होंने लिखा है, 'गाय हमारी माता है।' मुकेश खन्ना का यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। मुकेश खन्ना का कहना है, क्या हम लोग कल्कि का इंतजार कर रहे हैं..कल्कि आकर हमारी गाय माता को बचाएंगे?'
उन्होंने कहा, जब आपके घर की माता-बहनें संकट में होती हैं, तो आप ये इंतजार करते हैं कि पुलिस आएगी तो उन्हें बचाएगी या फिर मिलिट्री आएगी तो उन्हें बचाएगी? जब उनके लिए आप किसी का इंतजार नहीं करते हैं, तो गाय हमारी और आपकी माता हैं, ये किसी को बताने की जरूरत क्यों पड़ती है?