फिल्मी दुनिया में आपने अक्सर भूत- प्रेत पर कई फिल्में देखी होंगी। इनमें से कई फिल्में असल जिंदगी में बीती घटनाओं पर आधारित होती हैं। वहीं, कई सिर्फ कहानियां होती हैं। आमतौर पर कुछ लोग भूतों पर विश्वास नहीं करते हैं। हालांकि, कई ऐसे में भी जो इन चीजों को मानते हैं। दरअसल, भूत- प्रेत पर विश्वास की सबसे बड़ी वजह इसे महसूस करना है। बॉलीवुड में कई कलाकारों ने अलग-अलग हॉन्टेड फिल्मों में काम किया है। लेकिन, बहुत कम लोग ही जानते हैं कि इनमें कई सेलेब्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने रील लाइफ के अलावा असल जिंदगी में भी इस अनदेखी उर्जा को महसूस किया है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में-
बिपाशा बसु
बॉलावुड की कई हॉन्टेड फिल्मों में नजर आ चुकीं बिपाशा बसु ने असल जिंदगी में भी भूतों को महसूस किया है। दरअसल, अभिनेत्री ने फिल्म 'राज' की शूटिंग के दौरान एक हॉन्टेड होटल में कुछ अजीबो-गरीब चीजें होते हुए देखी थीं।