फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में चूर होकर ये 14 बॉलीवुड स्टार्स कर बैठे थे करियर बर्बाद, फिर ऐसे आई पटरी पर गाड़ी

Mon, 16 Jul 2018 08:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 15
SANJU
बॉलीवुड अपने-आप बहुत बड़ी दुनिया है। यहां हर स्टार अपने-अपने स्टाइल से जाना जाता है। कई ऐसे भी एक्टर और एक्ट्रेस हैं जो कि अपने लाइफ स्टाइल से कभी समझौता ही नहीं करते हैं। पर्दे पर इन स्टार्स के लाखों-करोड़ों फैंस होते हैं और ये फैंस उन्हें पर्दे पर ही देख कर अपना रोल मॉडल बना लेते हैं, लेकिन पर्दे के पीछे की दुनिया में स्टार्स की क्या दिनचर्या है कोई नहीं जानता। ऐसे में बॉलीवुड के कई ऐसे स्टार्स हैं जो नशे को अपनी आदत में शुमार कर अपना करियर खत्म कर चुके हैं। लेकिन इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने समय रहते खुद को बचा लिया.....
विज्ञापन

संजय दत्त

2 of 15
sanjay dutt
इस कड़ी में सबसे पहले नाम आता है बॉलीवुड के 'संजू बाबा' यानि कि संजय दत्त का। बता दें कि संजय दत्त तकरीबन 12 साल तक ड्रग्स के नशे में डूबे रहे। इसके बाद उनके पिता एक्टर सुनील दत्त उनका नशा छुड़वाने के लिए अमेरिका ले गए। अमेरिका में संजय की नशे करने की आदत लगभग छूट गई लेकिन आज भी वह नॉर्मल स्मोकिंग करते नजर आते हैं। 
विज्ञापन

प्रतीक बब्बर

3 of 15
Prateik babbar
एक्टर राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर का बॉलीवुड सफर कुछ ज्यादा लंबा और सफल नहीं रहा। प्रतीक नशा मुक्ति केंद्र में कई बार आ-जा चुके हैं। एक समय ऐसा आ गया था जब प्रतीक नशे में अपनी जिंदगी पूरी तरह तबाह कर चुके थे। लेकिन प्रतीक ने खुद को सुधारते हुए अपनी जिंदगी को फिर से एक नई उड़ान दी और आज वह नशे की आदत को बिल्कुल छोड़ चुके हैं।

गीतांजलि नागपाल

4 of 15
Gitanjali
बहुत ही कम लोग गीतांजलि के बारे में जानते हैं। बता दें कि वह 90 के दशक की एक मॉडल रह चुकी हैं और कई टीवी शो में काम कर चुकी हैं। लेकिन नशे की बुरी लत की वजह से वह आज दुनिया में नहीं रही हैं। 
विज्ञापन

रणबीर कपूर

5 of 15
Ranbir Kapoor
बॉलीवुड के चॉकलेट और चार्मिंग एक्टर रणबीर सिंह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। रणबीर सिंह को शूटिंग के दौरान स्मोक करते अकसर देखा जाता है। यहां तक कि उन्होंने खुद यह बताया कि वह एक्टिंग स्कूल में पढ़ने के दौरान से ही स्मोकिंग कर रहे हैं। 
विज्ञापन

डीजे अकील

6 of 15
DJ Aqeel
डीजे अकील का रियल नाम अकील अली है। वह एक सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हैं। वह बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन के साले भी हैं। खबर है कि नशे की लत ने इनके करियर को बर्बाद कर दिया। वहीं, दुबई में ड्रग्स के केस में इन्हें गिरफ्तार भी किया गया था।
विज्ञापन

धर्मेंद

7 of 15
Dharmendra
बॉलीवुड के 'हीमेन' यानि कि धर्मेंद ने फिल्म यमला पगला दिवाना 2 के प्रमोशन के दौरान बताया कि कैसे उनके करियर को ड्रग्स की आदत ने बर्बाद कर डाला था। धर्मेंद्र हमेशा ऑवर लिमिट शराब का सेवन करते थे। लेकिन 2011 से उन्होंने अपने स्वास्थ्य की चिंता कर इस बुरी आदत को छोड़ दिया है। 

हनी सिंह

8 of 15
यो यो हनी सिंह - फोटो : Twitter
एक समय था जब बच्चे-बच्चे की जुबां पर 'यो-यो हनी सिंह' रटा हुआ था। लेकिन अब यह नाम गुमनामी के अंधेरे में कहीं खो चुका है। एकाएक करोड़ों लोगों को अपना फैंस बनाने वाले हनी सिंह नशे की हालात में खुद को भूल बैठे हैं। लेकिन अब धीरे-धीरे उनकी हालात में सुधार देखा जा रहा है।

ममता कुलकर्णी

9 of 15
mamta kulkarni
90 के दशक की खूबसूरत हीरोइन और ब्लॉकबस्टर फिल्म करण-अर्जुन से लोगों के दिलों में बसने वालीं ममता कुलकर्णी का नाम बॉलीवुड से पूरी तरह मिट चुका है। नशे की लत ने उनके करियर को ही नहीं बल्कि देश से उनकी पहचान को भी खत्म कर दिया है। इतना ही नहीं वे आज भी अकसर किसी ना किसी विवाद में फंसती नजर आती हैं। 

महेश भट्ट

10 of 15
फिल्मकार महेश भट्ट व अभिनेत्री बरखा बिष्ष्ट - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड डायरेक्टर्स की लिस्ट का जाना माना नाम महेश भट्ट भी नशे के इतने आदी हो गए थे कि घर में उनके पास कोई भी बैठना नहीं चाहता था। महेश ने भी अपनी इस आदत को छोड़ने का कारण बताया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी शाहीन उनके पास बैठने से कतराने लगी तो उन्होंने इस बुरी आदत को छोड़ना मुनासिब समझा। 

फरदीन खान

11 of 15
फरदीन खान
एक समय था जब बॉलीवुड में फरदीन खान उभरता सितारा साबित हुए थे। लेकिन नशे की लत ने उनके करियर में भी असफलता की बाढ़ ला दी। आज बॉलीवुड से फरदीन खान का नाम गायब हो चुका है। बता दें कि साल 2001 में कोकीन मामले में उन्हें मुंबई से गिरफ्तार भी किया गया था। 

मनीषा कोइराला

12 of 15
manisha koirala sanjay dutt
90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस मनीषा कोइराला का फिल्मी सफर सातवें आसमान पर रहा। लेकिन देखते ही देखते वह भी नशे में खुद को खो बैठीं। उनकी नशे की आदत की वजह से उन्हें ओवेरियन कैंसर से जंग लड़नी पड़ी। जो कि महिलाओं में सबसे खतरनाक कैंसर माना जाता है। यह पेट के निचले हिस्से में होता है और ओवेरियन कैंसर के लक्षण आसानी से पता भी नहीं चलते हैं। लेकिन समय रहते और जान की परवाह करते हुए मनीषा ने नशे को बाय-बाय कह दिया। 

पूजा भट्ट

13 of 15
पूजा भट्ट और मनीष मखीजा
90 के दशक की एक और सुपरहिट एक्ट्रेस और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की बड़ी बहन पूजा भट्ट भी अपनी नशे की आदत को लेकर सुर्खियों में रहीं। लेकिन उन्होंने इस समस्या से निजात पाने के लिए कड़ा संघर्ष किया। पूजा भट्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद बताया कि उन्होंने 16 साल की उम्र में शराब और 23 साल की उम्र में पहली बार सिगरेट को मुंह लगाया था। लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने कभी भी कोकीन को हाथ नहीं लगाया। 

गौरी खान

14 of 15
shahrukh gauri
आपको जानकर हैरानी होगी कि नशे की लिस्ट में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की पत्नी गौरी का भी नाम आता है। बता दें कि एक बार वह बर्लिन एयरपोर्ट पर मरीजुआना का सेवन करते पकड़ी गई थीं। इसके बाद से उन्हें कई जगह स्मोकिंग करते देखा गया।
विज्ञापन

अर्जुन रामपाल

15 of 15
Arjun Rampal
बॉलीवुड में ज्यादातर सपोर्टिंग रोल करने वाले अर्जुन रामपाल भी इस जाल में फंसते नजर आए। उन्हें फिल्मों में अकसर स्मोकिंग करते देखा गया है। अर्जुन का फिल्मी सफर लंबा तो रहा लेकिन सफल नहीं कहा जा सकता। वह आज भी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में ही नजर आ रहे हैं। बता दें कि जेपी दत्ता की आने वाली फिल्म 'पलटन' में वह नजर आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें