फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 8 बॉलीवुड स्टार्स ने की थी फीफा विश्वकप के विजेता की भविष्यवाणी, केवल ये फ्लॉप एक्टर निकला सही

Mon, 16 Jul 2018 07:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Ranbir Kapoor football

रूस में हुआ फीफा फुटबॉल विश्वकप का फीवर तो देशभर में रहा ही ऐसे में फुटबॉल को लेकर बॉलीवुड स्टार्स की दिवानगी भी देखने को मिली। इतना ही नहीं इन स्टार्स ने अपनी फेवरेट टीम के जीतने की कामना भी की..लेकिन इन स्टार्स में से एक एक्टर की भविष्यवाणी ही सही निकली.. तो आइए जानते हैं कौन है वो एक्टर...

विज्ञापन

2 of 9
ranbir kapoor

इस लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड के नये 'संजू' रणबीर कपूर का आता है। रणबीर का मानना था कि इस बार का फुटबॉल वर्ल्डकप अर्जेंटिना ही जीतेगी।

उन्होंने कहा ' खेल मेरे लिए धैर्य की बात है, मैं आशा करता हूं फुटबॉल जितना ब्राजील और अर्जेंटिना में पॉपुलर है उतना ही भारत में भी हो।'

विज्ञापन

3 of 9
John Abraham

बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर जॉन अब्राह्म भी खेल के बड़े दीवाने हैं। ऐसे में उन्होंने जर्मनी की जीत की कामना की थी जो पूरी नहीं हो पाई। 

उन्होंने कहा 'मेरे पास नॉर्थ-ईस्ट यूनाइटेड फुटबॉल क्लब है, लेकिन अभी तक हम अच्छा नहीं कर पाए हैं लेकिन इस बार जरूर बेहतर करने की उम्मीद है।'

4 of 9
abhishek bACHCHAN

एक्टर अभिषेक बच्चन भी फुटबॉल के बड़े शौकीन हैं और ऐसे में उन्होंने ब्राजील के जीतने की भविष्यवाणी की थी जो गलत साबित हुई । 

विज्ञापन

5 of 9
bobby deol

लंबे अरसे बाद फिल्म 'रेस 3' से दोबारा बॉलीवुड में दिखे एक्टर बॉबी देओल ने भी ब्राजील के जीतने की कामना की थी। 

उन्होंने कहा ' स्कूल में मैं फुटबॉल खेला करता था, लेकिन मेरी टांग टूटने की वजह से मुझे ये छोड़ना पड़ा, लेकिन मैं आज भी फुटबॉल का दीवाना हूं। '

विज्ञापन

6 of 9
ali fazal

एक्टर अली फजल को कई बॉलीवुड फिल्मों में देखा गयाा है जिसमें 'फुकरे' उनकी सबसे हिट फिल्म रही है। बता दें कि अली ने इस वर्ल्ड कप ब्राजील, स्पेन और पुर्तगाल के जीतने की भविष्यवाणी की थी जो तीनों ही गलत निकली। 

विज्ञापन

7 of 9
बॉलीवुड एक्टर सिकंदर खेर - फोटो : फाइल फोटो

बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार एक्टर अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर को भी खेल का बड़ा शौक है। उन्होंने भी ब्राजील के वर्ल्ड कप जीतने की उम्मीद की थी। 

8 of 9
फाइल फोटो

एक्टर अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर को फिल्म मिर्ज्या से बॉलीवुड में देखा गया था। वह भी इस खेल के बड़े दीवाने हैं। उनका मानना था कि स्पेन इस बार ट्रॉफी पर कब्जा करेगा। लेकिन वह भी गलत साबित हुए। 

विज्ञापन

9 of 9
Arjun kapoor

आखिर में बात करेंगे एक्टर अर्जुन कपूर की। अर्जुन भले ही फिल्मों मे चल ना पा रहे हो लेकिन फीफा वर्ल्ड कप 2018 को लेकर की गई उनकी भविष्यवाणी सही साबित हुई।

उन्होंने लिखा था ' फैमिली, फ्रैंड्स, फिल्म्स और फुटबॉल, इसलिए यह टाइम फ्रांस का है। 

हालांकि वह बेल्जियम के लिए चीयर कर रहे थे लेकिन उन्होंने साफ कर दिया था कि फ्रांस ही ट्रॉफी को घर ले जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें