फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान के लिए असली 'कटप्पा' हैं उनके बॉडीगार्ड 'शेरा', लेते हैं 2 करोड़ रुपए सैलरी

Tue, 09 May 2017 11:00 AM IST
amarujala.com- Written by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
1 of 9
शेरा
सलमान खान सिर्फ एक एक्टर ही नहीं बल्कि कई लोगों के लिए वो मसीहा भी हैं। सलमान पर लोगों का करियर बर्बाद करने का आरोप लगता रहा है लेकिन जिनका करियर उन्होंने बना दिया वो उन्हें भगवान मानते हैं। सलमान को भगवान मानने वालों की कड़ी में एक नाम उनके बॉडीगार्ड शेरा का भी आता है। शेरा पिछले 20 सालों से सलमान के बॉडीगार्ड हैं। 
विज्ञापन

किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं हैं सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा, लेते हैं 2 करोड़ रुपए सैलरी

2 of 9
शेरा
हाल ही में खबर आई थी जस्टिन बीबर जब भारत आएंगे तो शेरा ही उनके पर्सनल बॉडीगार्ड होंगे। 10 मई को जस्टिन का मुंबई में एक कॉन्सर्ट है। खबरों की मानें तो सलमान ने ही शेरा को जस्टिन के बॉडीगार्ड के लिए रिकमेंड किया है। शेरा जब सलमान के बॉडीगार्ड नहीं थे तब वो भारत आने वाले सेलेब्रिटीज को गार्ड करते थे। शेरा को फिर से एक बार ये काम करने का मौका मिला है।
विज्ञापन

किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं हैं सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा, लेते हैं 2 करोड़ रुपए सैलरी

3 of 9
शेरा
सलमान के बारे में तो हर दिन कुछ ना कुछ छपता ही रहता है लेकिन आज हम आपको उस शेरा के बारे में बताएंगे जिसने सल्लू को सलमान खान बना दिया। सलमान की सक्सेस में शेरा का भी बहुत बड़ा हाथ है। शेरा एक सिख फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं। उनका असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है। बचपन में शेरा का पढ़ाई करने में जयादा मन नहीं लगता था। जैसे-तैसे उन्होंने स्कूल की पढ़ाई खत्म की।

किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं हैं सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा, लेते हैं 2 करोड़ रुपए सैलरी

4 of 9
शेरा
शेरा शुरू से ही अपनी बॉडी बनाने पर खासा ध्यान देते थे। शेरा छोटे से ही किसी ना किसी बॉडी बिल्डिंग कॉम्पटीशन में पार्टिसिपेट करते रहते थे। रेगुलर जिम जाते थे। साथ ही वो अपने पापा के साथ उनकी ऑटो मोबाइल कंपनी में काम करते थे। 18 साल के होने के बाद उन्होंने मिस्टर मुंबई और मिस्टर महाराष्ट्र जैसे बड़े शो में भी पार्टिसिपेट किया। उनकी बॉडी को देखते हुए एक बॉडीगार्ड कंपनी ने उन्हें जॉब ऑफर की।
विज्ञापन

किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं हैं सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा, लेते हैं 2 करोड़ रुपए सैलरी

5 of 9
शेरा
इस जॉब में शेरा को भारत आने वाले सेलेब्रिटीज का गार्ड बनना होता था। शेरा को इस काम में मजा आने लगा। 1995 में एक पार्टी के दौरान शेरा की मुलाकात सलमान खान से हुई। इसके बाद एक बार सलमान खान चंडीगढ़ गए जहां भीड़ में वो बुरी तरह फंस गए। तब सोहेल ने सोचा कि सलमान भाई को किसी अच्छे बॉडीगार्ड की जरूरत है। तब उनके दिमाग में शेरा आए। सोहेल शेरा के फिजीक से काफी इंप्रेस थे। शेरा ने 1993 में 'TIGER SECURITY' नाम से एक कंपनी भी खोली थी।
विज्ञापन

किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं हैं सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा, लेते हैं 2 करोड़ रुपए सैलरी

6 of 9
शेरा
सोहेल ने शेरा से कॉन्टैक्ट किया और उनसे पूछा 'भाई के साथ हमेशा रहोगे।' तब शेरा बिना सोचे कहा दिया, 'हां'। तब से आजतक शेरा सलमान खान के साथ हैं। जहां पूरी दुनिया यहां तक कि लड़कियां भी सलमान को सलमान भाई कहकर पुकारती हैं। वहीं शेरा सलमान को मालिक कहते हैं। एक इंटरव्यू में शेरा ने कहा था, 'मालिक मेरे लिए सबकुछ हैं। वो मेरे भगवान हैं। मालिक जहां जाते हैं मैं उनके साथ होता हूं। मैं उनको एक खरोच तक नहीं आने देता।'
विज्ञापन

किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं हैं सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा, लेते हैं 2 करोड़ रुपए सैलरी

7 of 9
शेरा
 एक बार का किस्सा बताते हुए शेरा ने बताया था, 'एक बार मालिक इंदौर गए। मैं भी उनके साथ था। वहां मालिक को देखने के लिए भीड़ लग गई। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कार का आगे बढ़ना मुश्किल हो गया था। तब मैं कार से उतरा और कार के आगे भागने लगा। मैं करीब 8 किलोमीटर तक भागा। जिससे कार आसानी से पास हो सके।' ये किस्सा सुनकर यही लगता है कि शेरा सलमान की परछाई हैं। 

किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं हैं सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा, लेते हैं 2 करोड़ रुपए सैलरी

8 of 9
शेरा
शेरा सलमान के लिए सिर्फ एक बॉडीगार्ड नहीं बल्कि ‌उनकी फैमिली का हिस्सा हैं। जब शेरा सलमान के बॉडीगार्ड बने थे तो उन्होंने पगड़ी पहनना छोड़ दिया और अपने बाल भी कटवा लिए थे। शेरा का कहना था कि पगड़ी के साथ मैं भीड़ को काबू नहीं कर पाता। इसलिए ऐसा करना जरूरी थी। शेरा का एक बेटा है। जिसका नाम टाइगर है। सलमान टाइगर को अपना भतीजा मानते हैं। खबरों के अनुसार, सलमान टाइगर को बॉलीवुड में लॉन्‍च करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं हैं सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा, लेते हैं 2 करोड़ रुपए सैलरी

9 of 9
शेरा
टाइगर फिलहाल कई फिल्ममेकर को असिस्ट कर चुके हैं। वो एक्टिंग की बारीकियां सीख रहे हैं। इतना सब जानने के बाद आप ये भी सोच रहे होंगे आखिर सलमान शेरा को कितनी सैलरी देते हैं। तो बता दें कि शेरा की सैलरी 15 लाख प्रति माह है। सलमान की फिल्म बॉडीगार्ड शेरा की‌ जिंदगी से ही प्रेरित थी। शेरा अमिताभ बच्चन जैसे बड़े कलाकारों को भी सिक्योरिटी दे चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें