फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के ये सात खानदान हैं सबसे मशहूर और पावरफुल, इंडस्ट्री में कर रहे सालों से राज

Sun, 01 Mar 2020 12:01 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 8
bollywood families - फोटो : social media
परिवारवाद केवल राजनीति में ही नहीं बॉलीवुड में भी बखूबी चलता रहा है। बॉलीवुड में ऐसे कई परिवार हैं जो सालों से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। ऐसे ही दिग्गज खानदानों पर नजर डालें तो उनमें से कुछ कलाकार बेहद सफल रहे तो वहीं कई अपनी पहचान बनाने मेें नाकाम रहे। आगे की स्लाइड में चलिए हम आपको बॉलीवुड के सबसे मशहूर और पावरफुल परिवारों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
kapoor family, chopra family - फोटो : social media
कपूर खानदान
बॉलीवुड के मशहूर परिवारों की बात हो तो सबसे पहला नाम कपूर खानदान का आता है। ये परिवार बॉलीवुड इंडस्ट्री का सबसे पुराना परिवार है। अपने सपनों को पूरा करने पृथ्वीराज कपूर ने सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था। उसके बाद उनके बेटों राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर ने बॉलीवुड पर राज किया।

फिर राज कपूर के तीनों बेटे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर ने फिल्मों को ही अपना करियर बनाया। रणधीर कपूर ने बॉलीवुड अभिनेत्री बबीता से शादी की। बबीता और रणधीर कपूर की दोनों बेटियां करीना और करिश्मा भी बॉलीवुड पर छाई हुई हैं। करीना ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान से शादी की है। अब करिश्मा और करीना के बच्चों के डेब्यू का इंतजार है।
विज्ञापन

3 of 8
bachchan family - फोटो : social media
बच्चन परिवार
अमिताभ बच्चन ने अपने पिता और मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन से अलग बॉलीवुड में अपनी प्रतिभा दिखाई। अमिताभ बच्चन ने अभिनेत्री जया भादुड़ी से शादी की। उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने भी फिल्मों में ही अपना करियर बनाया। अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से शादी की। 

4 of 8
akhtar family - फोटो : social media
अख्तर-आजमी खानदान
अख्तर और आजमी खानदान भी बॉलीवुड में लंबे समय से अपनी जड़ें जमाए हुआ है। गीतकार जावेद अख्तर ने पहले हनी ईरानी से शादी की। इन दोनों के दो बच्चे हुए- जोया अख्तर और फरहान अख्तर, जो बॉलीवुड की दुनिया में जाने-माने नाम हैं। जावेद अख्तर के पिता जां निसार अख्तर भी अपने समय के लोकप्रिय गीतकार रहे हैं। हनी ईरानी की बहन डेजी ईरानी भी अभिनेत्री हैं। 

कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान और साजिद खान, हनी ईरानी और डेजी ईरानी के भांजा-भांजी हैं। जावेद अख्तर की दूसरी पत्नी शबाना आजमी हैं। तब्बू रिश्ते में शबाना की भांजी लगती हैं।
विज्ञापन

5 of 8
chopra-johar family - फोटो : social media
चोपड़ा-जौहर परिवार
बलदेव राज चोपड़ा ने फिल्म बीआर फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस का निर्माण किया। बलदेव राज के छोटे भाई यश चोपड़ा भी निर्देशन की दुनिया में छाए। यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा निर्देशक हैं। यश चोपड़ा की बहन हीरू से यश जौहर ने शादी की। यश और हीरू के बेटे करण जौहर हैं जो कि कई स्टारकिड्स को बॉलीवुड में लॉन्च कर चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 8
khan family - फोटो : social media
खान परिवार
लेखक सलीम खान और सलमा खान के बेटे सलमान, अरबाज और सोहेल हैं। सलीम खान ने बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हेलन से दूसरी शादी की। वहीं अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा से शादी की थी। अभिनेत्री अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा की छोटी बहन है। वहीं सलीम खान की बेटी अलवीरा खान ने अभिनेता अतुल अग्निहोत्री से शादी की।
विज्ञापन

7 of 8
kapoor family - फोटो : social media
एक और कपूर परिवार
पृथ्वीराज कपूर के परिवार के अलावा एक और कपूर परिवार बॉलीवुड पर राज करता है। निर्माता सुरिंदर कपूर के तीनों बेटे बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके हैं। बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर तीनों ही जाने-माने नाम हैं। बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी की। श्रीदेवी की बेटी जान्हवी धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपने कदम जमा रही हैं। वहीं अनिल कपूर की दोनों बेटियां बॉलीवुड से जुड़ी हुई हैं। सोनम कपूर अभिनेत्री हैं वहीं दूसरी बेटी रिया कपूर प्रोड्यूसर है। बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना से उनके एक बेटा अर्जुन कपूर है।
विज्ञापन

8 of 8
kajol - फोटो : social media
मुखर्जी परिवार
अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रतन बाई की बेटी शोभना समर्थ सिनेमा की नामचीन हस्ती रहीं। शोभना समर्थ की दो बेटियां नूतन और तनुजा हैं। नूतन के बेटे मोहनिश बहल है। तनुजा की दो बेटियां काजोल और तनीषा हैं। अभिनेत्री रानी मुखर्जी, काजोल की कजन हैं। रानी मुखर्जी के पिता राम मुखर्जी भी फिल्ममेकर रहे हैं।

फिल्मों में आने से पहले ऐसी दिखती थीं ये अभिनेत्री, पहली बार प्लास्टिक सर्जरी पर किया खुलासा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें