फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: इन सुपरहिट फिल्मों में काम करने से ऋतिक रोशन ने किया था इनकार, आज भी है फैसले का अफसोस

Sat, 28 Aug 2021 12:49 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

बेहतरीन अदाकारी और डांस के दम पर लोगों को दीवाना बनाने वाले बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कामयाबी के ऊंचे मुकाम पर पहुंचने वाले ऋतिक को आज भी अपने कुछ फैसलों पर अफसोस है। दरअसल, एक्टर ने अपने करियर के पीक पर एक- दो नहीं बल्कि 7 सुपरहिट फिल्मों में काम करने से इनकार कर दिया था। इस खबर में जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जिसे ऋतिक ने ठुकराया था-  

बाहुबली

एस.एस. राजामौली ने अपनी फिल्म ‘बाहुबली’ के लिए पहले ऋतिक को कास्ट करने का मन बनाया गया था। हालांकि, एक्टर ने निर्माता के इस प्रस्ताव को नकार दिया था। इस बारे में खुद राजामौली ने एक इंटरव्यू में जानकारी दी थी।

विज्ञापन

2 of 7
रंग दे बसंती - फोटो : सोशल मीडिया

रंग दे बसंती

आमिर खान स्टारर फिल्म ‘रंग दे बसंती’ में करण सिंघानिया का किरदार निभाने के लिए मेकर्स ने पहले ऋतिक रोशन से संपर्क किया था। यहां तक की वे इसके लिए उनके घर भी गए थे। लेकिन उस समय क्रिश में बिजी होने की वजह से ऋतिक ने इसके लिए मना कर दिया।

विज्ञापन

3 of 7
स्वदेस - फोटो : सोशल मीडिया

स्वदेस

आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘स्वदेस’ में शाहरुख खान से पहले ऋतिक रोशन से संपर्क किया गया था, लेकिन ऋतिक ने इस फिल्म में भी काम करने से मना कर दिया था।

4 of 7
दिल चाहता है - फोटो : सोशल मीडिया

दिल चाहता है

फरहान अख्तर की मशहूर फिल्म ‘दिल चाहता है’ में सिड की भूमिका के लिए मेकर्स की पहली पसंद ऋतिक रोशन थे। हालांकि, ऋतिक के इनकार करने के बाद मेकर्स ने इस रोल के लिए अक्षय खन्ना का चुनाव किया गया। 

विज्ञापन

5 of 7
मैं हूं ना - फोटो : सोशल मीडिया

मैं हूं ना

फिल्म ‘मैं हूं ना’ में शाहरुख के छोटे भाई के किरदार के लिए पहले ऋतिक रोशन को कास्ट किया गया था। इसके लिए उन्होंने फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग भी की थी, लेकिन तारीखों में दिक्कतों के चलते उन्हें यह फिल्में छोड़नी पड़ी।

विज्ञापन

6 of 7
लगान - फोटो : सोशल मीडिया

लगान

आमिर खान की बेहतरीन फिल्मों में से एक ‘लगान’ के लिए मेकर्स ने पहले शाहरुख, ऋतिक, अभिषेक बच्चन से संपर्क किया था। लेकिन ऋतिक की तरह अन्य कलाकारों ने भी इसमें काम करने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पिंक पैंथर- 2 - फोटो : सोशल मीडिया

पिंक पैंथर- 2

ऋतिक रोशन ‘पिंक पैंथर’ के जरिए हॉलीवुड में डेब्यू करना चाहते थे। इस फिल्म में उनकी धूम- 2 की सह-अभिनेत्री  ऐश्वर्या राय भी थीं। हालांकि, फिल्म में उनका रोल दमदार न होने की वजह से एक्टर अपने फैसले से पीछे हट गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें