चैन कुली की मैन कुली
- फोटो : सोशल मीडिया
चैन कुली की मैन कुली
फिल्म 'चैन कुली की मैन कुली' भी इस लिस्ट में शामिल है। स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म एक अनाथ बच्चे के क्रिकेटर बनने के सपने पर आधारित है, जिसे राहुल बोस का साथ मिलता है। फिल्म की कहानी दोनों पर आधारित है। साथ ही फिल्म में दोनों के बीच भावनात्मक रिश्ता भी दिखाया गया है। हालांकि, इस फिल्म में हीरोइन है, लेकिन इसकी कहानी में हीरोइन की जरूरत महसूस नहीं हुई। फिल्म में हीरोइन को केवल राहुल बोस की गर्लफ्रेंड के रूप में कास्ट किया है, जिनकी फिल्म की मुख्य कहानी में कोई भागीदारी नहीं है।