बॉलीवुड में पिछले कुछ समय से ड्रग्स का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में मुंबई से गोवा जा रहे जहाज में चल रही रेव पार्टी में करीब आठ लोगों के साथ मशहूर बॉलीवुड अभिनेता का बेटा भी हिरासत में लिया गया है। इसकी पुष्टि खुद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने की है। अधिकारियों से मुताबिक, इस छापेमारी में करीब आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है, सभी से पूछताछ जारी है। हालांकि, पार्टी में अन्य बॉलीवुड सितारों के शामिल होने की खबर पर एनसीबी ने चुप्पी साध रखी है।
ड्रग्स मामले में इन सितारों का नाम आ चुका है सामने
खबर के मुताबिक, सात घंटे तक चली छापेमारी में एनसीबी को चार तरह के ड्रग्स कोकीन, हशीश, एमडीएमए व मेफेड्रीन बरामद हुए हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। गौरतलब है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से शुरू हुई जांच में ड्रग्स का मामला भी सामने आया था। इसके बाद से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अब तक ड्रग्स मामले में बॉलीवुड के कई सेलेब्स को पूछताछ कर चुकी है और कई सितारे इस मामले में जेल की हवा भी खा चुके हैं। आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में जिनका नाम सामने पर फैंस के बीच मची थी खलबली।