बॉलीवुड इंडस्ट्री और ड्रग्स का कनेक्शन काफी पुराना है। अब तक इस मामले में कई स्टार्स फंस चुके हैं, जिसमें दीपिका पादुकोण, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान जैसी अभिनेत्रियां शामिल हैं। वहीं, अब इस मामले में बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन भी फंस चुके हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई से गोवा जा रहे एक जहाज में चल रही रेव पार्टी पर छापेमारी की, जिसमें आर्यन खान का नाम भी सामने आया है। एनसीबी की टीम आर्यन से पूछताछ कर रही है। ऐसे में अब माना जा रहा है कि, शाहरुख खान के लाडले इस मामले में लंबा फंस सकते हैं।
हालांकि, आज आर्यन अपनी रेव पार्टी की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। लेकिन एक समय ऐसा था, जब उनके संस्कारों की लंबी-चौड़ी बातें होती थीं। खुद शाहरुख खान अपने इंटरव्यू में अपने लाडले बेटे के संस्कारों की बात करते नजर आ चुके हैं। एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने खुलासा किया था कि, उनके बेटे आर्यन को घर में शर्टलेस घूमने तक की इजाजत नहीं है। आइए आपको बताते हैं किंग खान ने इस इंटरव्यू में क्या कुछ कहा था।