फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

R Balki: आर बाल्की ने किया बड़ा खुलासा, बोले- इंग्लिश विंग्लिश का निर्माण करने के लिए कोई नहीं था तैयार

Sat, 21 Oct 2023 07:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आर बाल्की - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लिश विंग्लिश बॉलीवुड की उन फिल्मों में शामिल है, जिसने लोगों का दिल छू लिया था। साल 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन गौरी शिंदे ने किया था। फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रूप में श्रीदेवी नजर आई थीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि वो फिल्म जिसे दर्शकों से इतना प्यार मिले उसे रिलीज के समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
Sunny Deol: बॉलीवुड में सुपरस्टार की पहचान वापस पाकर खुश हैं सनी देओल, बोले- 'गदर 2' के कारण सफल हुआ करियर
विज्ञापन

2 of 5
आर बाल्की - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के निर्माताओं में से एक आर बाल्की ने हाल ही में एक नए साक्षात्कार में  खुलासा किया कि जब गौरी फिल्म लिख रही थीं, तो कोई भी इसका निर्माण करने के लिए तैयार नहीं था, क्योंकि इसे फीमेल लीड के साथ अमेरिका में शूट किया जाना था।
Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने लंदन में शुरू की नई फिल्म की शूटिंग, 'खेल खेल में' नजर आएंगे ये सितारे
विज्ञापन

3 of 5
इंग्लिश-विंग्लिश - फोटो : सोशल मीडिया
बाल्कि ने कहा, "उन्होंने कहा कि आप एक महिला प्रधान फिल्म कैसे बना सकते हैं और इतना खर्च कैसे कर सकते हैं? इस पर मैंने कहा कि महिला प्रधान से आपका क्या मतलब है? मुझे महिला प्रधान शब्द समझ में नहीं आता। मेरा मतलब है, वह एक व्यकित है एक एक्टर। इस पर निर्माता कहते थे कि यह लागत नहीं निकाल पाएगी। फिल्मकार ने आगे बताया कि तब उनकी राकेश झुनझुनवाला से मुलाकात दुर्घटनावश हुई और फिर फिल्म बनी लेकिन बहुत अलग तरीके से। 

4 of 5
इंग्लिश विंग्लिश - फोटो : social media
उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने श्रीदेवी के साथ एक अलग प्रोजेक्ट पर चर्चा की थी, लेकिन वह नहीं बन सका, क्योंकि यह सब तब हुआ जब गौरी पहले से ही इंग्लिश विंग्लिश लिख रही थीं। बाद में, बाल्की ने गौरी और श्रीदेवी के साथ एक मीटिंग आयोजित की और दोनों ने इस फिल्म पर साथ काम करने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंग्लिश विंग्लिश - फोटो : सोशल मीडिया
यह फिल्म एक मध्यम आयु वर्ग की भारतीय गृहिणी शशि गोडबोले के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलने में असमर्थता के कारण कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इन चुनौतियों से पार पाने की उसकी यात्रा कहानी का सार है। इस फिल्म ने श्रीदेवी ने 15 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी।  इसे समीक्षकों की ओर से भी काफी सराहा गया था।
Kajol: दुर्गा पूजा में काजोल के साथ हुआ हादसा, पंडाल में स्टेज से गिरीं अभिनेत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें