फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: फ्लाइट के इकॉनमी क्लास में सफर कर चुके हैं ये बॉलीवुड सितारे, सादगी देख फैंस हुए दीवाने

Sun, 19 Feb 2023 01:15 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपनी फिल्म 'पठान' के लिए इन दिनों वह लगातार चर्चा में हैं। दीपिका ने अपने खास अंदाज से एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा। दरअसल, हाल ही में दीपिका पादुकोण को फ्लाइट के इकॉनमी क्लास में सफर करते देखा गया। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दीपिका अकेली ऐसी स्टार नहीं हैं, जिन्होंने फ्लाइट के इकॉनमी क्लास में सफर किया। चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में, जो इकॉनमी क्लास में सफर करते हुए देखे गए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण

सबसे पहले बात करते हैं दीपिका पादुकोण की। दीपिका का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका ऑरेंज कलर के ट्रैक सूट, कैप और गॉगल्स लगाए फ्लाइट के अंदर इकॉनमी क्लास में दिखीं। फैंस दीपिका के अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Heeramandi: संजय लीला भंसाली के पास 14 साल पहले मोईन बेग लेकर पहुंचे स्किप्ट,बताया क्यों नहीं बनाई फिल्म
विज्ञापन

3 of 6
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की-कटरीना

इस लिस्ट में अगला नाम आता है बॉलीवुड के क्यूट कपल विक्की कौशल और कटरीना कैफ का। बीते साल दिसंबर में दोनों को एयरपोर्ट पर देखा गया था। उस दौरान कपल ने फ्लाइट में इकॉनमी क्लास में सफर किया था। कपल का यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें कटरीना ब्लैक ट्रैकसूट और चश्मा पहने नजर आई थीं। वहीं, विक्की ने ग्रे हुडी के साथ मरून ट्रैक पैंट पहना था। फैंस ने विक्की और कटरीना की सादगी की खूब तारीफ की थी।

Sharmila Tagore: 'अमिताभ बच्चन के लिए लिखी गईं खास स्क्रिप्ट, दमदार रोल पुरुषों को दिए', शर्मिला टैगोर का दावा

4 of 6
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन

इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन का नाम भी शामिल है। बीते साल सितंबर में कार्तिक आर्यन को फ्लाइट के इकॉनमी क्लास में सफर करते हुए देखा गया। कार्तिक ने जोधपुर से मुंबई के लिए फ्लाइट ली थी। उन्होंने फ्लाइट में अपने फैंस से बातचीत भी की थी। फैंस ने कार्तिक आर्यन की तारीफ करते हुए उन्हें डाउन टू अर्थ बताया था।

Mrs Chatterjee vs Norway: रानी मुखर्जी की नई फिल्म का मोशन पोस्टर जारी, फैंस बोले- अब और इंतजार नहीं कर सकते
विज्ञापन

5 of 6
विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
विजय-अनन्या

साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा और बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। दोनों को बीते साल एक साथ फ्लाइट के इकॉनमी क्लास में सफर करते हुए देखा गया। दरअसल, उस वक्त दोनों अपनी फिल्म 'लाइगर' का प्रमोशन कर रहे थे। ऐसे में कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए कहा था कि वे फिल्म के प्रमोशन के लिए दिखावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान

बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान भी फ्लाइट के इकॉनमी क्लास में सफर करते हुए नजर आ चुके हैं। उस दौरान उन्होंने ब्लैक टीशर्ट और कैप पहन रखी थी। फैंस ने उस समय आमिर खान की खूब तारीफ की थी। फैंस ने कहा था कि इतना पैसा कमाने के बाद भी आमिर बेहद सिंपल हैं।

Bollywood: बायकॉट कल्चर पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, बोले- विरोध के लिए जानबूझकर बैठाई जाती है ट्रोल आर्मी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें