फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Actress: राखी सावंत से चारू असोपा तक, इन एक्ट्रेसेस को प्यार में मिला धोखा, पतियों पर लगाए आरोप

Sun, 19 Feb 2023 10:49 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एक्ट्रेसेस - फोटो : अमर उजाला
छोटे पर्दे की कई अभिनेत्रियों ने पहले प्यार किया और फिर अपने पार्टनर के साथ सात जन्मों के बंधन में बंध गईं। शादी के बाद कुछ समय तक उनकी मैरिड लाइफ में सब कुछ हैप्पी-हैप्पी रहा, लेकिन फिर किसी न किसी वजह से कुछ कपल्स के रिश्तों में कड़वाहट आने लगी। हद तो तब हो गई जब टीवी की कई एक्ट्रेसेस को शादी के बाद धोखा मिला और पतियों के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स ने उनकी शादीशुदा जिंदगी को तबाह कर दिया। ‘बिग बॉस’ फेम राखी सावंत इन दिनों पति आदिल खान पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाकर चर्चा में हैं। राखी इकलौती नहीं हैं, जिन्होंने अपने पतियों पर एक्स्ट्रा मैरिटल का आरोप लगाया है।  इससे पहले भी कई एक्ट्रेस ने पतियों पर एक्स्ट्रा मैरिटल का आरोप लगाया। आइए आपको बताते हैं कि अभी तक किन अभिनेत्रियों को उनके पति ने धोखा दिया...
विज्ञापन

2 of 6
राखी सावंत - फोटो : social media
राखी सावंत
राखी सावंत अपने पति आदिल खान दुर्रानी पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाकर सुर्खियां में हैं। राखी सावंत ने आदिल पर मारपीट करने और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। राखी का कहना था कि आदिल का निवेदिता चंदेल के साथ अफेयर चल रहा है। इस वक्त आदिल जेल में हैं।
विज्ञापन

3 of 6
राजीव सेन, चारू असोपा - फोटो : सोशल मीडिया
चारू असोपा
टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस चारू असोपा अपने पति राजीव सेन से अलग हो गई हैं। चारू ने अपने पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के साथ-साथ कई आरोप लगाए। एक्ट्रेस की मानें तो जब भी राजीव उनसे लड़ाई करते थे तो अचानक गायब हो जाते थे या फिर दिल्ली चले जाते थे, जहां उनका किसी से अफेयर चल रहा था।

4 of 6
निशा रावल, करण मेहरा - फोटो : सोशल मीडिया
निशा रावल
छोटे पर्दे और बड़े पर्दे पर नजर आ चुकीं एक्ट्रेस निशा रावल ने साल 2021 में अपने पति करण मेहरा के खिलाफ पुलिस थाने में केस दर्ज कराई थी। एक्ट्रेस ने पहले तो उन पर मारपीट का आरोप लगाया था, लेकिन फिर बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को बताया कि करण का उनकी को-स्टार के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
नंदिश संधू और रश्मि देसाई - फोटो : फाइल
रश्मि देसाई

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मि देसाई अपने को-स्टार नंदीश सिंह संधू को दिल दे बैठी थीं और उनसे शादी भी कर ली, लेकिन दोनों की शादी चार साल बाद तलाक पर आकर खत्म हो गई। दरअसल, रश्मि ने अपने पति नंदीश पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। कहा जाता है कि इसी वजह से दोनों अलग हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इंद्रनील सेनगुप्ता, बरखा बिष्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बरखा बिष्ट

टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट और इंद्रनील सेनगुप्ता अलग-अलग अपनी जिंदगी बिता रहे हैं। उनकी शादी में खटपट चल रही है। कहा जाता है कि इंद्रनील का बंगाली एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से बरखा ने उनसे अलग होने का फैसला किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें