फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehra 2024: कंगना रनौत से लेकर शाहिद कपूर तक, इन बॉलीवुड सितारों ने खास अंदाज में दी दशहरा की शुभकामनाएं

Sat, 12 Oct 2024 11:41 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दशहरा त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस त्योहार पर बॉलीवुड के सितारे भी पीछे नहीं रहे। कंगना रनौत से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक कई सितारों ने दशहरा की शुभकामनाएं अपने प्रशंसकों को दी हैं।
विज्ञापन
1 of 8
बॉलीवुड सितारों ने दी दशहरे की शुभकामनाएं - फोटो : इंस्टाग्राम
दशहरा त्योहार को बुराई पर अच्छाई की विजय के रूप में मनाया जाता है। दशहरा को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। इस त्यौहार पर बॉलीवुड के सितारों ने भी सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को बधाई दी है। आइए आपको बताते हैं त्यौहार पर किस अंदाज में बॉलीवुड सेलेब्स ने बधाई दी है।
 
विज्ञापन

2 of 8
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रशंसकों को दशहरे की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, 'जब आप उस चीज का सामना करते हैं, जिससे आप डरते हैं, तब आप उस जीवन को जीना शुरू करते हैं, जो आप हमेशा से जीना चाहते थे'।
 

Vishwambhara Teaser: 'विश्वंभरा' का टीजर जारी, विजयदशमी पर बुरी ताकतों से लड़ते दिखे चिरंजीवी

विज्ञापन

3 of 8
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shahidkapoor
शाहिद कपूर
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने भी सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को दशहरा की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, 'आप खुद से ही सबसे बड़ा युद्ध लड़ते हैं। जब आप इससे जीत जाएंगे, आप सब कुछ जीत जाएंगे'।
 

Lucky Baskhar: अन्य संस्करणों के मुकाबले हिंदी में देर से रिलीज होगी 'लकी भास्कर', इस वजह से लिया गया ये फैसला

4 of 8
कंंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
कंगना रनौत
अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दशहरा की शुभकामनाएं दी हैं। कंगना रनौत ने लिखा, 'बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत के महापर्व विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं'।
 

Game Changer Postpone: चिरंजीवी ने रोका बेटे राम चरण की फिल्म का रास्ता, आगे खिसकी 'गेम चेंजर' की रिलीज डेट

विज्ञापन

5 of 8
परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @parineetichopra
परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दशहरा की शुभकामनाएं अपने प्रशंसकों को दी हैं। उन्होंने लिखा,'आप सभी को दशहरा की शुभकामनाएं। ये त्योहार आपके जीवन में खुशियां और शांति लाए। ये दिन हम सभी के जीवन को रोशन कर जाए'।

Pushpa 2: दर्शकों को अपने किरदार से चौंकाने को अल्लू अर्जुन तैयार, पुष्पा के सीक्वल पर आई यह नई जानकारी

विज्ञापन

6 of 8
तनीषा मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @tanishaamukerji
तनीषा मुखर्जी
अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर विजयादशमी की शुभकामनाएं दी हैं। तनीषा ने पोस्ट में लिखा, 'आप सभी को भगवान राम की जीत पर खुशियों और समृद्धि की बधाई'।
विज्ञापन

7 of 8
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
करीना कपूर खान
अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रशंसकों को दशहरे की बधाई देते हुए लिखा, 'अच्छाई अपना रास्ता ढूंढ ही लेती है'।
विज्ञापन

8 of 8
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
अक्षय कुमार
अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रशंसकों को दशहरा की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें