फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब महंगे शोरूम को छोड़ सितारों ने की स्ट्रीट शॉपिंग, सारा अली खान तो ठेले से खरीददारी करती आई थीं नजर

Fri, 27 Nov 2020 09:06 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सारा अली खान, मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड सितारों के कपड़ों से लेकर जूतों और बैग पर सभी की निगाहें होती हैं। आमतौर पर वे महंगे ब्रांड्स का इस्तेमाल करते हैं, जिनकी कीमत लाखों में होती है। सितारों के फैंस कई बार उनके बारे में ये सोचते हैं कि क्या वे भी स्ट्रीट शॉपिंग करते हैं। तो चलिए हम आपको ऐसी ही कुछ तस्वीरें दिखाते हैं जिन्हें देखकर आप भी जान जाएंगे कि बॉलीवुड के कई कलाकारों को सड़क किनारे छोटी दुकानों से खरीदारी करना भी पसंद है।
विज्ञापन

2 of 6
जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर - फोटो : instagram/janhvians
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर एक साथ दिल्ली में स्पॉट हुए थे। यह दोनों कलाकार 'धड़क' फिल्म के प्रमोशन के लिए दिल्ली आए थे जिस दौरान दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया था। दोनों दिल्ली के जनपथ मार्केट में शॉपिंग करते हुए दिखाई दिए थे।
विज्ञापन

3 of 6
अमृता सिंह और सारा अली खान - फोटो : फाइल
सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ हैदराबाद में स्ट्रीट शॉपिंग करती नजर आई थीं। ईद के मौके पर सारा को हैदराबाद की गलियों में देखा गया था, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सारा को स्ट्रीट शॉपिंग करना बेहद पसंद है। इसके अलावा वे वाराणसी में भी चूडियां खरीदती दिखी थीं।

4 of 6
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram/malaika_arora
मलाइका अरोड़ा अक्सर पैपराजी के कैमरे में कैद होती हैं। मलाइका को कई बार सड़क किनारे लगे ठेले से फल और फूल खरीदते देखा गया है। इसके अलावा उन्हें ग्रॉसरी शॉप के बाहर भी स्पॉट किया गया है। तस्वीरें देखकर आप भी अंदाजा लगा सकते हैं कि केवल महंगी शॉपिंग ही नहीं छोटी दुकानों से भी मलाइका को खरीददारी करना बेहद पसंद है।
 
विज्ञापन

5 of 6
कटरीना कैफ, आदित्य रॉय कपूर - फोटो : instagram/bollyg0ssip
कटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर दिल्ली के जनपथ मार्केट में शॉपिंग करने पहुंचे थे। दोनों फिल्म 'फितूर' के प्रमोशन के सिलसिले में दिल्ली आए थे। इस दौरान कटरीना और आदित्य को देखने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ जुट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आयुष्मान खुराना - फोटो : instagram/bollyg0ssip
आयुष्मान खुराना दिल्ली के मशहूर दिल्ली हाट पहुंचे थे। जहां वे एक जूतों की दुकान में थे। आयुष्मान की यह तस्वीर तब की है जब वे अपनी फिल्म 'बरेली की बर्फी' का प्रमोशन करने दिल्ली में थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें