फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बप्पी लाहिड़ी का जन्मदिन और करण जौहर ने मधुर भंडारकर से मांगी माफी, पांच खबरें

Fri, 27 Nov 2020 12:22 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बप्पी लाहिड़ी, करन जौहर - फोटो : Instagram
हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक बप्पी लाहिड़ी अपना जन्मदिन 27 नवंबर को मनाते हैं। उन्होनें बॉलीवुड को एक से बढ़कर गाने दिए हैं। बप्पी लहरी हमेशा से फिल्मों में अपनी एक अलग आवाज और संगीत के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा उनकी पहचान उनके सोने के गहनों से भी होती है। जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको बप्पी लाहिड़ी की ज्वेलरी के बारे में बताते हैं। 

इस वजह से इतनी ज्वेलरी पहनते हैं बप्पी लाहिड़ी, छह साल पहले थे इतने गोल्ड और संपत्ति के मालिक
विज्ञापन

2 of 5
दिशा सालियन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। दिशा बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्वा मैनेजर थीं। उनका अभिनेता की मौत से ठीक एक हफ्ते पहले निधन हो गया था। जिसके बाद से कुछ लोग दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एक-दूसरे से जोड़कर देख रहे हैं। 

बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिशा सालियान की CBI जांच की याचिका को किया खारिज, कहा- 'पुलिस से संपर्क करें'
विज्ञापन

3 of 5
राखी सावंत, भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। अब तक एनसीबी मुंबई में कई जगहों को छापेमारी कर चुकी है। इनमें कई फिल्मी सितारे भी शामिल हैं। हाल ही में एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को ड्रग्स के आरोप में गिरफ्तार किया। अब इस पूरे मामले में अभिनेत्री राखी सावंत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ड्रग्स मामले में भारती सिंह को लेकर राखी सावंत ने कहा कुछ ऐसा, फैंस कर रहे जमकर तारीफ

4 of 5
मधुर भंडारकर, करण जौहर - फोटो : Twitter/Instagram
फिल्म के टाइटल को लेकर फिल्ममेकर मधुर भंडारकर (Madhur Bhandarkar) और करण जौहर (Karan Johar) का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। कुछ दिनों पहले ही मधुर भंडारकर ने करण जौहर पर अपने प्रोजेक्ट का टाइटल हड़पने का आरोप लगाया था, जिसका जवाब अब करण जौहर ने सोशल मीडिया पर दिया है।

मधुर भंडारकर से करण जौहर ने मांगी माफी, लेकिन फिल्म के टाइटल के लिए कह दी ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी, जयंतीलाल गड़ा - फोटो : Twitter
अभिनेत्री आलिया भट्ट की बहुचर्चित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के निर्माता जयंतीलाल गड़ा का नाम चैनलों की फेक टीआरपी के मामले में सामने आया है। जयंतीलाल पर आरोप है कि उन्होंने अपने चैनल वॉउ टीवी (Wow TV) की टीआरपी बढ़ाने के लिए गलत तरीकों का इस्तेमाल किया है। एसआईटी की तरफ से इस मामले में जयंतीलाल के अलावा उनके बेटे को भी पूछताछ के लिए तलब किया गया है। इस सबके बीच फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग लटकने के आसार बनते दिख रहे हैं।

फेक टीआरपी मामले में आया आलिया भट्ट की इस फिल्म के निर्माता का नाम, एसआईटी ने पूछताछ के लिए किया तलब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें