फिल्ममेकर करण जौहर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। करण सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अपनी बात रखने के लिए वह सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं। हाल ही में, कॉमेडियन केतन सिंह ने करण जौहर की नकल कर उन्हें खूब ट्रोल किया था। हालांकि, बाद में कॉमेडियन ने उनसे माफी भी मांगी। तो आज के इस लेख में हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने कॉफी विद करण शो में करण जौहर को खूब ट्रोल किया है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
2 of 10
अनुष्का शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनुष्का शर्मा
एक एपिसोड के दौरान करण अनुष्का शर्मा के हाथों भी ट्रोल हो चुके हैं। उस एपिसोड में करण लगातार यह साबित करने की कोशिश कर रहे थे कि अर्जुन कपूर के मन में अनुष्का के लिए भावनाएं हैं। करण ने अनुष्का से सवाल किया, "क्या आप जानती हैं कि अर्जुन आपसे बेहद प्यार करता है?" अनुष्का सच सामने लाने से पीछे नहीं हटीं। उन्होंने जवाब दिया, "आप अपने शो में कोई भी बकवास बात करते हैं"।
विज्ञापन
3 of 10
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत
'काफी विद करण' के इस एपिसोड के बाद ही इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर कड़ी बहस शुरू हुई। कंगना ने करण को शो के दौरान न केवल नेपोटिज्म को बढ़ावा देने वाला बताया, बल्कि उन्हें मूवी माफिया का टैग भी दिया। रैपिड-फायर राउंड के दौरान जब करण ने अभिनेत्री से पूछा, "क्या आप सच्चा प्यार पाना चाहेंगी और गरीब रहना चाहेंगी या अमीर और अकेली रहना पसंद करेंगी?", उन्होंने जवाब दिया, "गरीबी के बारे में आपका विचार गरीबी के बारे में मेरे विचार से बहुत अलग है।"
4 of 10
कोंकणा सेन शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
कोंकणा सेन शर्मा
कोंकणा ने करण को तब ट्रोल किया, जब उन्होंने अपने 6 से पूछा कि बॉलीवुड में वह किस अभिनेता को सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। अभिनेत्री ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, 'डीडीएलजे में करण।'
विज्ञापन
5 of 10
करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
करीना कपूर खान
करीना और करण की दोस्ती भले ही काफी पुरानी है, लेकिन बेबो करण को ट्रोल करने से पीछे नहीं रहती हैं। बेबो ने एक एपिसोड में करण से कहा था, ''करण, आप हर चैनल पर हर विज्ञापन, 'हर टीवी शो कर रहे हैं। मेरी मां कहती हैं कि मैं टीवी खोलती हूं और करण जौहर हर जगह दिखाई देते हैं।'
विज्ञापन
6 of 10
फराह खान
- फोटो : सोशल मीडिया
फराह खान
बॉलीवुड सितारों और उनकी निजी जिंदगी के बारे में हमेशा उत्सुक रहने वाले करण ने फराह को भी नहीं बख्शा। करण ने जब फराह से उनकी सेक्स लाइफ के बारे में पूछा तो फराह ने सभी से खड़े होकर कुछ पल मौन रहने' के लिए कहा, जिस पर करण ने पूछा, 'आपकी सेक्स लाइफ के लिए?'। फराह ने करारा जवाब देते हुए कहा,, 'तुम्हारे लिए तो हमें पूरे शो में खड़ा होना पड़ेगा।'
विज्ञापन
7 of 10
मीरा राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
मीरा राजपूत
मीरा से करण ने प्रतिभा के क्रम में रैंक करने के लिए कहा और रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर का नाम लिया। लिस्ट सुनकर शाहिद ने मीरा से पूछा, "मैं उस लिस्ट में क्यों नहीं हूं?" जिस पर मीरा ने कहा, "क्योंकि करण कभी नहीं पूछते, वह कभी भी अपनी किसी भी सूची में आपका नाम शामिल नहीं करते हैं।"
8 of 10
काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
काजोल
एक एपिसोड में करण ने काजोल से उन मशहूर हस्तियों के नाम बताने के लिए कहा, जिन्हें अभिनय में क्रैश कोर्स करने की आवश्यकता है। तो इस पर काजोल ने तुरंत करण का नाम लिया था।
9 of 10
ट्विंकल खन्ना
- फोटो : इंस्टाग्राम
ट्विंकल खन्ना
एक एपिसोड के दौरान करण ने ट्विंकल से पूछा कि उनके लेखन के बारे में किसी ने अब तक सबसे घटिया बात कही है? ट्विंकल ने तुरंत जवाब दिया, “जब आपने कॉलम लिखना शुरू किया। मैं नहीं चाहती थी कि मेरा स्तर इतना नीचे जाए।”
आमिर खान
एक एपिसोड में करण ने आमिर से पूछा कि उन्हें इंडस्ट्री की कौन सी चीज नापसंद है, लेकिन उन्हें दिखावा करना पड़ता है कि उन्हें यह पसंद है। इस पर मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने जवाब दिया, "आपका शो!"