फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने खुद को गिफ्ट की बेहद महंगी कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Thu, 19 Oct 2023 08:01 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्हें फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में अपने प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया है। अब वह अपनी नई कार की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री के कार कलेक्शन में एक नई और शानदार कार शामिल हो गई है। 
Bigg Boss 17: शो में भाग लेने पर मुश्किल में फंसीं आर्यन खान की वकील सना रईस खान, इस वजह से दर्ज हुई शिकायत
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक मशहूर फोटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अभिनेत्री की नई कार की झलक लोगों के साथ साझा की है। उनकी नई कार का नाम रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी लॉन्ग व्हीलबेस (LWB) है। उन्होंने यह कार खुद को गिफ्ट की है, जिसकी कीमत तीन करोड़ 81 लाख रुपये है।
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि आलिया को 17 अक्टूबर को दिल्ली में फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पुरस्कार मिला। आलिया के साथ उनके अभिनेता-पति रणबीर कपूर भी थे। इस समारोह से जुड़े कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए।

4 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री ने हाल ही में गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ हार्ट ऑफ स्टोन से हॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह के साथ देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट-जिगरा - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट में निर्देशक वासन बाला की जिगरा जैसी फिल्म शामिल है। इसे वह प्रोड्यूस भी कर रही हैं। जिगरा 27 सितंबर, 2024 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। आलिया को कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर की जी ले जरा में भी काम करना है, लेकिन यह फिल्म फिलहाल ठंडे बस्ते में है।
Singham Again: रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन में किया टाइगर श्रॉफ का स्वागत, 'एसीपी सत्या' बन धमाल मचाएंगे एक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें